टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप पर विकेटकीपर बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप पर विकेटकीपर बल्लेबाज
टी20 क्रिकेट आने के बाद से टेस्ट क्रिकेट में भी इसका असर देखने को मिला है, जिसमें बल्लेबाजों अब आक्रामक तरीके से रन बनाते हुए दिखते हैं, जिससे मुकाबले की तस्वीर अचानक बदल जाती है। ऐसे में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 27, 2026 11:06 pm IST, Updated : May 27, 2026 11:06 pm IST
1/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में अब तक भारतीय टीम की तरफ से एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिले हैं, लेकिन टीम इंडिया में कुछ ऐसे प्लेयर्स भी देखने को मिले हैं जो टी20 के अंदाज में टेस्ट में बल्लेबाजी करते दिखाई दिए हैं। ऐसे में वर्ल्ड क्रिकेट में ये प्लेयर्स कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। हम आपको टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में अभी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम है, जिन्होंने अब तक 49 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 86 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उनके बल्ले से 42.91 के औसत से 3476 रन देखने को मिले हैं। ऋषभ पंत ने इस दौरान कुल 94 छक्के लगाए हैं, ऐसे में उनके पास भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाने का अभी शानदार मौका है।
3/6Image Source : PTI
टीम इंडिया के पूर्व आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गिनती टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 103 मुकाबलों में खेलते हुए 178 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें उन्होंने 49.43 के औसत से 8503 रन बनाए। सहवाग के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के देखने को मिले हैं।
4/6Image Source : AP
रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से भी पहचाना जाता है। रोहित को जब टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका मिला तो उसके बाद उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में बिल्कुल ही अलग दिखा। रोहित ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 67 मैचों में खेलते हुए 116 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें वह 40.57 के औसत से 4301 रन बनाने में कामयाब रहे। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 88 छक्के लगाए।
5/6Image Source : AP
रवींद्र जडेजा जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर प्लेयर्स में की जाती है उनका टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है। अब तक जडेजा ने टेस्ट में 89 मैचों में खेलते हुए 133 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 38.27 के औसत से 4095 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा अब तक टेस्ट में कुल 82 छक्के लगा चुके हैं।
6/6Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। धोनी जो काफी आसानी से गेंद को स्टैंड्स में पहुंचा देते हैं उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 90 मैचों में खेलते हुए 144 पारियों में बल्लेबाजी की और 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए तो वहीं उनके बल्ले से 78 छक्के भी देखने को मिले।