वनडे में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नेपाल का क्रिकेटर नंबर 1 पर
वनडे में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नेपाल का क्रिकेटर नंबर 1 पर
वनडे में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-5 में यहां सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाजों का नाम है। वहीं टॉप पर नेपाल के क्रिकेटर का नाम है।
Published : Jun 26, 2026 01:07 pm IST, Updated : Jun 26, 2026 01:07 pm IST
1/5Image Source : PTI
साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह एरी का नाम है। इस साल उन्होंने वनडे में 8 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 7 पारियों में 54.85 के औसत से 284 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 101.81 का रहा है। दीपेंद्र वनडे में इस साल एक शतक और 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
2/5Image Source : PTI
ओमान के हमद मिर्जा इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 7 वनडे मैचों की 7 पारियों में 62.50 की शानदार औसत के साथ 375 रन बनाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 82.59 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। हमद भी इस साल ODI में एक शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
3/5Image Source : PTI
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। गिल ने इस साल वनडे में 6 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 93.25 की उम्दा औसत से 373 रन बनाए हैं। गिल भी इस साल वनडे में एक शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। गिल के बल्ले से ये रन 117.29 की स्ट्राइक रेट से आए हैं।
4/5Image Source : PTI
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वह इस साल सिर्फ 3 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 176 की अविश्वसनीय औसत के साथ 352 रन बनाए हैं। मिचेल इस साल दो शतक लगाने में कामयाब रहे, वहीं उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उनका स्ट्राइक रेट 110.34 का रहा।
5/5Image Source : PTI
बांग्लादेश के तौहीद हृदोय साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस साल हृदोय ने ODI में 9 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 8 पारियों में 87 के औसत से 348 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वह अब तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। उनके बल्ले से अभी तक सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।