टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाला बल्लेबाज, रोहित हैं विराट से आगे
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाला बल्लेबाज, रोहित हैं विराट से आगे
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वहां रोहित शर्मा का नाम टॉप पर है। उसके बाद लिस्ट में विराट कोहली का नाम है।
Published : Sep 28, 2025 07:15 pm IST, Updated : Sep 28, 2025 07:15 pm IST
1/5Image Source : PTI
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 383 चौके लगाए हैं, ये कारनामा उन्होंने 159 मैचों में किया। 159 मैचों की 151 पारियों में उन्होंने 32.05 के औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं। रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
2/5Image Source : PTI
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने 125 मैचों में 369 चौके लगाए हैं। अपने T20I करियर में विराट ने 117 मैचों पारियों में 48.69 के औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए थे। विराट ने भी 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद T20Is से संन्यास ले लिया था।
3/5Image Source : PTI
टीम इंडिया के मौजूदा T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने अब तक 89 मैचों में 37.59 के औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से 2669 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 243 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। सूर्या इस समय एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
4/5Image Source : PTI
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वह इस फॉर्मेट में 191 चौके लगाने में कामयाब रहे थे। धवन का रिकॉर्ड व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के लिए शानदार रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में धवन ने 68 मैचों की 66 पारियों में 27.92 के औसत और 126.36 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए हैं। धवन ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
5/5Image Source : PTI
भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। राहुल ने भी इस फॉर्मेट में 191 चौके लगाए हैं। उन्होंने ये करनामा 72 मैचों में किया था। वहां उन्होंने 68 पारियों में 37.75 के औसत और 139.12 के स्ट्राइक रेट से 1605 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में राहुल के नाम एक शतक और 5 अर्धशतक दर्ज हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्या और राहुल ही दो एक्टिव क्रिकेटर हैं।