टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, 25 साल का खिलाड़ी टॉप पर
टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, 25 साल का खिलाड़ी टॉप पर
टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वहां टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा का नाम टॉप पर है। वह एक ही संस्करण में 19 सिक्स लगा चुके हैं।
Published : Sep 27, 2025 06:09 pm IST, Updated : Sep 27, 2025 06:09 pm IST
1/5Image Source : AP
टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के 25 साल के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक पहली बार टी-20 एशिया कप में खेल रहे हैं और वह 6 मैचों में 19 सिक्स लगा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 50 से अधिक की औसत और 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं।
2/5Image Source : AP
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका का इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है उन्होंने T20 एशिया कप में अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 16 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39.45 के औसत से और 138.65 के स्ट्राइक रेट से 434 आए हैं। उनके नाम T20 एशिया कप में एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। टी-20 एशिया कप में 2025 में उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया था।
3/5Image Source : AP
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज टी-20 एशिया कप में 8 मैचों में 15 सिक्स लगा चुके हैं। 8 मैचों की 8 पारियों में उनके बल्ले से 209 रन आए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.12 और स्ट्राइक रेट 152.55 का रहा है। गुरबाज के नाम एशिया कप में सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज है और उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन का है। अफगानिस्तान की टीम टी-20 एशिया कप 2025 से ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।
4/5Image Source : AP
हॉन्गकॉन्ग के अनुभवी बल्लेबाज बाबर हयात इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने टी-20 एशिया कप में अब तक 8 मैचों में 14 सिक्स लगाए हैं। हयात के बल्ले से इस दौरान 292 रन आए हैं और वहां उनका स्ट्राइक रेट 129.77 और औसत 36.50 का रहा है। हयात टी-20 एशिया कप में एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 122 रन का है।
5/5Image Source : AP
अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। जादरान ने टी-20 एशिया कप में 13 सिक्स लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में वह 8 मैचों की 8 पारियों में 176 रन बना चुके हैं वो भी 35.20 के औसत से। वहां उनका स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा है। इस टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 60 रन का है।