Published : May 22, 2024 04:15 pm IST, Updated : May 22, 2024 04:15 pm IST
1/6Image Source : pti
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, कोहली और रोहित नहीं हैं नंबर वन
2/6Image Source : AP
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। इस बार वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे, जो अब खिताब जीतने की रेस से बाहर हो गई है। इसके अलावा वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने 184 मैचों की इतनी ही पारियों में 62 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में चार शतक भी हैं।
3/6Image Source : pti
विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान हैं। वे पहले आईपीएल से लेकर अब तक आरसीबी के लिए ही खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 251 मैच खेलकर 55 बार अर्धशतक लगाया है। उनकी टीम इस बार के आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और खिताब जीतने की दावेदार है। हालांकि आरसीबी ने अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीती है।
4/6Image Source : AP
शिखर धवन का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है। शिखर धवन अभी तो पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। लेकिन इससे पहले दिल्ली, मुंबई, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने 222 मैच खेलकर 55 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
रोहित शर्मा नंबर 4 पर हैं। रोहित मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे डेक्कन चाजर्स के लिए भी खेल चुके हैं। अब तक खेले गए 257 मैचों में वे 43 अर्धशतक लगा चुके हैं।
6/6Image Source : IPLT20.com
एबी डिविलियर्स की बात की जाए वे नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने आरसीबी के अलावा दिल्ली के लिए भी आईपीएल खेला है। हालांकि अब वे इससे रिटायर हो चुके हैं। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 184 मैच खेलकर 40 बार अर्धशतक लगाने का काम किया है।