WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल अब इस नंबर पर पहुंचे
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल अब इस नंबर पर पहुंचे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Oct 10, 2025 02:38 pm IST, Updated : Oct 10, 2025 02:38 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी भी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित अब केवल वनडे ही भारत के लिए खेले हुए नजर आएंगे।
3/6Image Source : getty
शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 39 मैचों की 70 पारियों में 9 शतक लगा दिए हैं। अब शुभमन गिल ही टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब तो शुभमन को वनडे की भी कमान सौंप दी गई है। शतकों के मामले में जल्द ही शुभमन गिल रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं।
4/6Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 26 मैचों की 48 पारियों में 7 शतक लगाए हैं। वे इससे पहले छह शतक लगा चुके थे। अब जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है तो उन्होंने अपना सातवां शतक भी जड़ दिया।
5/6Image Source : getty
केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 31 मैचों की 57 पारियों में छह शतक अब तक लगा दिए हैं। राहुल इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं, ये बात और है कि दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्ला उस तरह से रन नहीं बना पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
6/6Image Source : getty
ऋषभ पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 38 मैचों की 67 पारियों में छह शतक लगाए हैं। पंत इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसलिए वे वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही वापसी करते हुए नजर आएंगे।