एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज, शुभमल गिल ने ध्वस्त किया 46 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज, शुभमल गिल ने ध्वस्त किया 46 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड सीरीज काफी शानदार रही। ये बात और है कि टीम इंडिया सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई, लेकिन बतौर बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए ये एक यादगार सीरीज हो गई है। गिल ने अब से करीब 46 साल पुराना सुनील गावस्कर का भी रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।
Published : Jul 31, 2025 06:38 pm IST, Updated : Jul 31, 2025 06:38 pm IST
1/6Image Source : getty
शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड सीरीज काफी शानदार रही। ये बात और है कि टीम इंडिया सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई, लेकिन बतौर बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए ये एक यादगार सीरीज हो गई है। गिल ने अब से करीब 46 साल पुराना सुनील गावस्कर का भी रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।
2/6Image Source : getty
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान अब शुभमन गिल हो गए हैं। शुभमन गिल ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 737 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अब वे नंबर एक पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल ने सीरीज में चार शतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक दोहर शतक भी लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस सीरीज में उनका औसत 92.12 का है।
3/6Image Source : getty
सुनील गावस्कर ने साल 1979 में जब कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज का दौरा किया था, तब उन्होंने 6 मैचों की कुल 9 पारियों में 732 रन बनाए थे। इस मैच से पहले तक ये रिकॉर्ड अटूट था। उस सीरीज में सुनील गावस्कर ने चार शतक और एक अर्धशतक लगाया था। सीरीज के दौरान गावस्कर का औसत 91.50 का रहा था।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली एक बार कप्तान के तौर पर सुनील गावस्कर के करीब तक पहुंचे थे, लेकिन वे भी उसे तोड़ नहीं पाए थे। साल 2017 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था, तब कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने पांच मैचों की 8 पारियों में 655 रन बनाए थे। उस सीरीज में कोहली ने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। उस सीरीज में कोहली का औसत 109.16 का था।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली ने इसके अलावा जब साल 2017 में श्रीलंका का दौरा कप्तान के तौर पर किया था, तब उन्होंने तीन मैचों की 5 पारियों में 610 रन बना दिए थे। उस साल कोहली ने तीन शतक और एक अर्धशतक ठोका था। उस वक्त तो कोहली का औसत 152.50 का था।
6/6Image Source : pti
इसके बाद फिर से विराट कोहली का ही नाम आता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2018 में इंग्लैंड का दौरा किया था, तब कोहली ने पांच मैचों की 10 पारियों में 593 रन बनाए थे। उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाने का काम किया था। उस सीरीज में उनका औसत 59.30 का था।