कोरोना वायरस महामारी के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस महामारी के समय में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के पहला टेस्ट सीरीज खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 8 जुलाई से हो रही है। वहीं टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम भी इंग्लैंड पहुंच चुकी है।
वेस्टइंडीज के बाद इंग्लैंड को पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भिड़ना है। पाकिस्तान अपने इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
इंग्लैंड पहुंचने के बाद खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीम मैनेजमेंट बताए सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रही है।
पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड पहुंचने के बाद शुरुआती अभ्यास में ड्रिल किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने वार्म अप प्रैक्टिस की। आईसीसी ने प्रैक्टिस के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी नजर आ रहे हैं।
वहीं युवा खिलाड़ी इमाम उल हक भी नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए। इस दौरान कोचिंग स्टाफ के सदस्य यूनिस ने खान बल्लेबाजी में उनकी प्रैक्टिस कराई।