श्रेयस अय्यर बनाम रोहित शर्मा, 70 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर बनाम रोहित शर्मा, 70 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। 70 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था उसके बारे में यहां जानकारी दी गई है।
Published : Oct 08, 2025 06:06 pm IST, Updated : Oct 08, 2025 06:06 pm IST
1/5Image Source : PTI
भारतीय टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे। अय्यर इस सीरीज में उपकप्तान होंगे वहीं रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि 70-70 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
रोहित शर्मा की बात करें तो वह अब तक वनडे करियर में 273 मैच खेल चुके हैं। वहीं श्रेयस अय्यर अब तक 70 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। 70 मैचों के बाद अय्यर के बल्ले से 65 पारियों में 48.22 के औसत से 2845 रन आए हैं। वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से 70 वनडे मैचों की 66 पारियों में 35.24 के औसत से 1762 रन आए थे। रन बनाने के मामले में अय्यर रोहित से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : PTI
शतक और अर्धशतक की बात करें तो श्रेयस अय्यर के बल्ले से 70 वनडे मैचों के बाद 5 शतक आए हैं। इस दौरान वह 22 अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो 70 वनडे मैचों के बाद वह सिर्फ 2 शतक लगाने में कामयाब हो पाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। यहां भी रोहित की तुलना में अय्यर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
4/5Image Source : PTI
चौके और छक्के लगाने की बात करें तो 70 वनडे मैचों के बाद श्रेयस अय्यर के बल्ले से 262 चौके निकले थे और इस दौरान वह 72 सिक्स भी लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो 70 वनडे मैचों के बाद वह सिर्फ 121 चौके लगा पाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 21 सिक्स निकले थे। चौके-छक्के लगाने के मामले में भी श्रेयस रोहित से काफी आगे हैं।
5/5Image Source : PTI
अब बात करते हैं हाईएस्ट स्कोर की तो 70 वनडे मैचों के बाद श्रेयस अय्यर का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 128 रन का था। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो इतने ही वनडे मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 114 रन का था। इस दौरान श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट 100 का रहा है। वहीं 70 वनडे के बाद रोहित का स्ट्राइक रेट 78.48 का रहा है।