शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, 38 टेस्ट मैचों के बाद दोनों का ऐसा है बल्ले से प्रदर्शन
शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, 38 टेस्ट मैचों के बाद दोनों का ऐसा है बल्ले से प्रदर्शन
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का इस फॉर्मेट में बल्ले से अब तक काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें साल 2025 उनके लिए काफी शानदार रहा है। वहीं गिल की तुलना भी कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अक्सर देखने को मिलती है, जिसमें एक नाम विराट कोहली का भी शामिल है।
Published : Oct 03, 2025 10:38 pm IST, Updated : Oct 03, 2025 10:38 pm IST
1/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने जब से भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है उसके बाद से उनका बल्ले से भी प्रदर्शन देखने को मिला है। शुभमन गिल अब तक 38 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उनकी गिनती अभी से दिग्गज प्लेयर्स में की जाने लगी है, जिसके चलते गिल की अक्सर कई प्लेयर्स के साथ तुलना देखने को मिलती है। हम आपको शुभमन गिल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की 38-38 टेस्ट मैच के बाद तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने जहां अभी तक 38 टेस्ट मैच अपने करियर में खेले हैं तो वहीं विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेलने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया। शुभमन गिल ने 38 टेस्ट मैचों की 70 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.49 के औसत से कुल 2697 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 38 टेस्ट मैचों की 68 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.12 के औसत से 2824 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
शुभमन गिल के लिए साल 2025 अब तक बल्ले से काफी शानदार रहा है। गिल ने 38 टेस्ट मैचों में कुल 9 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 11 अर्धशतकीय और 11 शतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
शुभमन गिल का टेस्ट में भी बल्ले से आक्रामक रूप देखने को मिलता है, जिसमें वह गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखने की योजना के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं। गिल ने 38 टेस्ट मैचों के बाद 300 चौके और 43 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली का भी कुछ ऐसा ही टेस्ट क्रिकेट में अंदाज देखने को मिलता था और उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 331 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : AP
शुभमन गिल का 38 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 269 रनों की इनिंग है। विराट कोहली का 38 टेस्ट मैचों के बाद एक पार में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 169 रनों का था।
6/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में स्ट्राइक रेट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिलती है, जिसका असर टेस्ट फॉर्मेट में भी देखने को मिला है। शुभमन गिल का 38 टेस्ट मैचों के बाद बल्लेबाजी में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 61.17 का है। विराट कोहली का 38 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 52.83 का था।