Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar: 34 टी20 मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar: 34 टी20 मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
Vaibhav Sooryavanshi vs Sachin Tendulkar: वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। इस आईपीएल सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। यहां हम आपको बताएंगे कि 34-34 T20 मैचों के बाद सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े कैसे हैं।
Published : Jun 02, 2026 07:33 pm IST, Updated : Jun 02, 2026 07:33 pm IST
1/5Image Source : PTI/AFP
वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन शानदार रहा। इस आईपीएल सीजन में उनके बल्ले से 16 मैचों में 776 रन आए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह अपने करियर में अभी तक 34 टी20 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वह 1400 से अधिक रन बना चुके हैं। यहां हमने उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की है। हम आपको आज बताएंगे कि 34-34 टी20 मैच के बाद सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े कैसे हैं।
2/5Image Source : PTI/AFP
वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो वह अभी तक 34 टी20 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान 34 पारियों में उनके बल्ले से 44.75 के औसत से 1477 रन आए हैं। वहीं बात करें सचिन तेंदुलकर की तो वह अपने करियर में कुल 96 टी20 मैच खेले थे। इस दौरान 34 मैचों में उनके बल्ले से 34 पारियों में 38.13 के औसत से 1144 रन आए थे।
3/5Image Source : PTI/AFP
अगर शतक और अर्धशतक की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी अब तक 34 मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 4 शतक ठोक चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं बात करें सचिन तेंदुलकर की तो 34 टी20 मैचों में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। इस दौरान वह 9 अर्धशतक जरूर लगाने में कामयाब रहे थे।
4/5Image Source : PTI/AFP
चौके और छक्के लगाने की बात करें तो यहां भी वैभव का जलवा देखने को मिला है। 34 टी20 मैच में वैभव अब तक 116 लगा चुके हैं और इसके साथ ही इस दौरान उनके बल्ले से 134 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वह 34 टी20 मैच में 153 चौके लगाने में कामयाब रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने 18 छक्के भी लगाए थे।
5/5Image Source : PTI/AFP
स्ट्राइक रेट की बात करें तो सचिन तेंदुलकर की तुलना में वैभव सूर्यवंशी काफी आगे हैं। वैभव ने टी20 में अब तक 1400 से अधिक रन बना चुके हैं और उन्होंने ये सभी रन 220.44 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने 34 टी20 मैचों में 129.70 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी।