वैभव सूर्यवंशी बनाम यशस्वी जायसवाल, 10 आईपीएल मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम यशस्वी जायसवाल, 10 आईपीएल मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड
आईपीएल में इस सीजन अभी तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की है। यहां हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में 10-10 मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
Published : Apr 10, 2026 05:56 pm IST, Updated : Apr 10, 2026 05:56 pm IST
1/5Image Source : AP
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों ही बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में इस सीजन एक ही टीम (राजस्थान रॉयल्स) का हिस्सा हैं। आईपीएल में वैभव ने अभी तक 10 मैच खेले हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल अभी तक 70 आईपीएल के मुकाबले खेल चुके हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि 10-10 आईपीएल मैचों के बाद इन दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड कैसा है।
2/5Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में 34.70 के औसत से 374 रन बनाए हैं। वैभव आईपीएल में अपनी टीम को तेज शुरुआत देने के लिए जानें जाते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल को लेकर बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अब तक 70 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 10 पारियों में 22.70 के औसत से 227 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में सूर्यवंशी जायसवाल से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : PTI
शतक और अर्धशतक लगाने की बात करें तो यहां पूरी तरह से वैभव का दबदबा देखने को मिल रहा है। वैभव ने आईपीएल में अब तक 10 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं जायसवाल को लेकर बात की जाए तो वह 10 पारियों में एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए थे।
4/5Image Source : PTI
चौके और छक्कों को लेकर बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने 10 आईपीएल मैचों में अब तक 28 चौके लगाए हैं, वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 35 बड़े-बड़े सिक्स भी देखने को मिले हैं। वहीं बात करें यशस्वी जायसवाल की तो आईपीएल में 10 मैचों के बाद वह 25 चौके लगाने में सफल रहे थे, इस दौरान उनके बल्ले से 9 सिक्स भी आए थे। चौके-छक्के लगाने के मामले में भी वैभव का पलड़ा भारी है।
5/5Image Source : PTI
अब बात करते हैं स्ट्राइक रेट को लेकर आईपीएल में 10 मैचों के बाद वैभव ने अभी तक 218.71 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए हैं। वहीं जायसवाल की बात करते तो 10 आईपीएल मैच के बाद उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 126.81 का रहा था। वैभव यहां भी जायसवाल से आगे हैं।