Nothing Phone 3 पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, हजारों रुपये सस्ते में लाएं घर
Nothing Phone 3 पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, हजारों रुपये सस्ते में लाएं घर
Nothing Phone 3 की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में 45,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Published : Sep 27, 2025 06:16 pm IST, Updated : Sep 27, 2025 06:16 pm IST
1/5Image Source : Nothing
Nothing Phone 3 की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में 45,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 16GB रैम, 512GB स्टोरेज, 50MP के तीन कैमरे जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
2/5Image Source : flipkart
Nothing Phone 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में यह फोन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। प्राइस कट के अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर मिलेगा।
3/5Image Source : Nothing
नथिंग का यह फोन 6.67 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस दिया गया है। इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
4/5Image Source : Nothing
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक एंड्रॉइड अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करती है।
5/5Image Source : Nothing
इस फ्लैगशिप फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।