Vivo V50e 5G की प्री बुकिंग हुई शुरू, डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका
Vivo V50e 5G की प्री बुकिंग हुई शुरू, डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo V50e 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने भर-भर के फीचर्स दिए हैं। अगले कुछ दिनों में इस स्मार्टफोन की सेल शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसे प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है।
Published : Apr 11, 2025 02:55 pm IST, Updated : Apr 11, 2025 02:55 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo V50e 5G को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया है। अगर आप 30 हजार रुपये के बजट में कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह फोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि जल्द ही Vivo V50e 5G की सेल भारतीय बाजार में शुरू होगी। लेकिन, अच्छी बात यह है कि कंपनी की तरफ से Vivo V50e 5G की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo V50e 5G को खरीदने के लिए अब आप प्री ऑर्डर कर सकते हैं। प्री बुकिंग में कंपनी ग्राहकों को अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। इसका फायदा उठाकर आप लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
4/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि Vivo V50e 5G की सेल भारत में 17 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। इसके साथ ही आप इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
5/7Image Source : फाइल फोटो
वीवो ने Vivo V50e 5G को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट और 8GB + 256GB वेरिएंट शामिल हैं। 128GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है जबकि वहीं 256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। फर्स्ट सेल ऑफर में आप 5 हजार रुपये की तक की सीधी बचत कर सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo V50e 5G में कंपनी ने 6.77 इंच का एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया गया है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ ही इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी गई है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo V50e 5G को कंपनी ने IP68 और IP69 की रेटिंग से लैस किया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का दमदार प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि OIS को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।