टीवी जगत के ये फेमस सितारे हैं बेस्ट फ्रेंड्स, एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान
टीवी जगत के ये फेमस सितारे हैं बेस्ट फ्रेंड्स, एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान
इस फ्रेंडशिप डे 2024 पर टीवी इंडस्ट्री के कुछ सबसे अच्छे दोस्तों को देखने को तैयार हो जाए जो एक-दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। जिससे उन सभी का जीवन आसान और मजेदार बन गया है।
Published : Aug 04, 2024 04:53 pm IST, Updated : Aug 04, 2024 04:53 pm IST
1/7Image Source : Instagram
ग्लैमर से भरी दुनिया में, हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। लोग उनकी दोस्ती की मिसाल देते हैं। उनकी बॉन्ड देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएंगी। वहीं कुछ तो बचपन से ही दोस्ते हैं तो कुछ शूटिंग सेट पर बने थे।
2/7Image Source : Instagram
रवि दुबे, ऋत्विक धनजानी और करण वाही टीवी इंडस्ट्री की मशहूर तिकड़ी हैं। तीनों बेस्ट फ्रेंड जब भी मिलते हैं साथ में मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इन तीनों को अक्सर एक साथ पार्टी करते देखा जाता है। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी' में इन के बीच अच्छी बॉन्ड देखने को मिली।
3/7Image Source : Instagram
मशहूर 'नागिन' कपल, अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं। उन्हें अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर प्यार लुटाते देखा जाता है। एक-दूसरे के पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होते और साथ में अच्छा समय बिताते देखा जाता है।
4/7Image Source : Instagram
जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी का नाम सबसे अच्छे दोस्तों की लिस्ट में पहली स्थान पर है। कलर्स के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में मिले और वहां उनकी दोस्ती हुई। इस एक्शन शो में, जन्नत और शिवांगी की बहुत अच्छी बॉन्ड देखने को मिली और शो खत्म होने के बाद भी दोनों बहुत अच्छी फ्रेंड हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के घर जाते और साथ में रील बनाते देखा जाता है।
5/7Image Source : Instagram
सुरभि चंदना, श्रेनु पारिख, मानसी श्रीवास्तव और नेहालक्ष्मी अय्यर ये चारों टीवी जगत के बहुत अच्छें दोस्तों में से एक हैं। 'इश्कबाज' के दौरान ये चारों दोस्त बनी थी। वे चारों अक्सर एक साथ पार्टी करती हैं, एक साथ समय बिताती हैं और एक-दूसरे की शादियों में सबसे अच्छी ब्राइड्समेड बन चुकी हैं।
6/7Image Source : Instagram
नकुल मेहता और दृष्टि धामी कॉलेज के दोस्त है। ये टीवी के सबसे पॉपुलर बेस्ट फ्रेंड में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपने क्यूट वीडियो से हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। दृष्टि धामी ही थीं जिन्होंने नकुल मेहता को टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
7/7Image Source : Instagram
श्रद्धा आर्या और अंजुम फकीह जी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य' में ऑन-स्क्रीन बहनों के रूप में दिखाई दी थी। श्रद्धा और अंजुम बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। हालाँकि अंजुम ने शो छोड़ दिया, लेकिन उनके बीच की दोस्ती वैसी ही रही।