Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के थप्पड़ का रूही ने दिया करारा जवाब, प्रेग्नेंसी पर होगा बवाल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के थप्पड़ का रूही ने दिया करारा जवाब, प्रेग्नेंसी पर होगा बवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बहुत बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि अभिरा खुद को अपने करियर की महत्वाकांक्षाओं और एक बहू के रूप में अपने कर्तव्यों के बीच उलझी हुई पाती है।
Published : Aug 31, 2024 08:21 pm IST, Updated : Aug 31, 2024 08:21 pm IST
1/7Image Source : X
स्टार प्लस का सबसे लंबे समय से चल रहा और लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने दर्शकों को लगातार रोमांचित कर रहा है। मौजूदा कहानी अभिरा और अरमान की शादी और उसके बाद होने वाले ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक बड़ा ड्रामा देखेंगे क्योंकि अभिरा खुद को अपने करियर और एक बहू के रूप में अपने कर्तव्यों के बीच उलझी हुई पाती है। वहीं अरमान-अभिरा के करियर को सपोर्ट करने का फैसले करता है, जिसे विद्या भी परेशान हो जाती है।
3/7Image Source : X
अभिरा को लेकर अरमान और विद्या के बीच में तीखी बहस हो जाती है। अरमान-अभिरा के करियर और बच्चे को जन्म न देने के फैसले का बचाव करते दिखाई देता है जबकि विद्या का कहना है कि शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियां पहले आनी चाहिए।
4/7Image Source : X
बाद में अभिरा अपने पिता माधव से काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में अपनी कठिनाई के बारे में बात करती है। वह उसे विद्या को बहू के बजाय बेटी के रूप में देखने की सलाह देता है। इसके अलावा कावेरी भी अभिरा को झटका देने वाली है।
5/7Image Source : X
इसके अलावा, दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कावेरी अपनी होने वाली बहू अभिरा को शादी से पहले समझौता करने को कहेंगी। वहीं रूही भी बदला लेने के चक्कर में बहुत बड़ा तमाशा करती है।
6/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा सब के सामने रूही को थप्पड़ मरती है, जिसके बाद वो उसे बदला लेने के लिए कावेरी को भड़कती है।
7/7Image Source : X
अभीरा-अरमान की शादी तोड़ने के लिए रूही नया प्लान बनाती है और दादी सा को कहती है कि शादी से पहले अभिरा से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करा लेना चाहिए। क्या पता वो शादी के बाद अरमान को छोड़ दे।