Published : Dec 23, 2025 10:24 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 10:24 pm IST
1/6Image Source : pexels.com
क्या सिर्फ खुशहाल होना ही काफी है? या फिर दुनिया का सबसे अमीर देश होना? दरअसल, आज के दौर में असली अमीर वही देश है, जिसके पास शुद्ध हवा और साफ पानी है। पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है और इसने साफ कर दिया है कि स्वच्छता के मामले में यूरोप का कोई मुकाबला नहीं है। इन 5 देशों ने ऐसे मानक तय किए हैं, जिन्हें देख दुनिया दंग है। चलिए देखते हैं स्वच्छता की इस रेस में किसने मारी है बाजी?
2/6Image Source : pexels.com
डेनमार्क दुनिया का सबसे स्वच्छ देश है। इसका ईपीआई स्कोर 77.9 है। अक्षय ऊर्जा और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में डेनमार्क ने जो मानक तय किए हैं, वे पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं। यहां की सरकार और लोग 'ग्रीन लिविंग' को एक धर्म की तरह मानते हैं। यहां की हवा इतनी शुद्ध है कि यहां के लोग बीमार कम पड़ते हैं।
3/6Image Source : pexels.com
इस लिस्ट में यूनाइटेड किंगडम 77.7 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है। ब्रिटेन ने पर्यावरण सुधारों की दिशा में लंबी छलांग लगाई है। उत्सर्जन में भारी कटौती और हरित ऊर्जा के विस्तार ने इसे दुनिया का दूसरा सबसे साफ देश बना दिया है।
4/6Image Source : pexels.com
फिनलैंड 76.5 स्कोर के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन संरक्षण के लिए जाना जाता है। यहां की हवा और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी इसे शीर्ष देशों में बनाए रखती है।
5/6Image Source : pexels.com
माल्टा 75.2 स्कोर के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है। माल्टा एक छोटा द्वीप राष्ट्र होने के बावजूद संसाधनों की कमी को अपनी इच्छाशक्ति के आड़े नहीं आने दिया। कचरा प्रबंधन में माल्टा का प्रदर्शन शानदार रहा है।
6/6Image Source : pexels.com
स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में 72.7 स्कोर के साथ पांचवें नंबर पर है। नियमों का पक्का स्विट्जरलैंड अपने सख्त पर्यावरण कानूनों के लिए मशहूर है। यहां के शहर न केवल साफ हैं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी जाती है।