कमजोर दिल वाले ना देखें Island of Dolls की तस्वीरें, बेहद रहस्यमयी और डरावनी है ये जगह
कमजोर दिल वाले ना देखें Island of Dolls की तस्वीरें, बेहद रहस्यमयी और डरावनी है ये जगह
आइलैंड ऑफ डॉल्स मेक्सिको में स्थित है और यहां हजारों गुड़िया पेड़ों पर लटकी हुई हैं। यह जगह हॉरर फिल्म के सीन जैसी लगती है। चलिए आपको यहां तस्वीरें दिखाते हैं साथ ही रोचक बातें भी बताते हैं।
Published : Apr 15, 2025 06:33 pm IST, Updated : Apr 15, 2025 06:33 pm IST
1/6Image Source : ap
आइलैंड ऑफ डॉल्स यानी गुड़ियों का द्वीप मेक्सिको सिटी के दक्षिण में स्थित एक छोटा सा द्वीप है जो अपने अजीबोगरीब और डरावने माहौल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां हजारों पुरानी, टूटी-फूटी, बिना आंखों या हाथों-पैरों वाली डरावनी गुड़िया पेड़ों से लटकी हुई दिखाई देती हैं।
2/6Image Source : ap
इस द्वीप की कहानी 1950 के दशक से शुरू होती है जब डॉन जुलियन सैंताना नाम का व्यक्ति यहां अकेले रहने आया था। कहा जाता है कि उसने एक बच्ची को नहर में डूबते देखा लेकिन उसे बचा नहीं पाया। इसके कुछ समय बाद उसे पानी में एक गुड़िया तैरती हुई मिली जिसे उसने उस बच्ची की आत्मा की शांति के लिए एक पेड़ पर टांग दिया।
3/6Image Source : freepik
इसके बाद उसने द्वीप पर और भी गुड़िया लटकाना शुरू कर दिया। वह मानता था कि उस बच्ची की आत्मा वहां भटक रही है और इन गुड़ियों के जरिए उसे सुकून मिलेगा। धीरे-धीरे यह स्थान गुड़ियों से भर गया और एक डरावनी जगह में बदल गया।
4/6Image Source : ap
स्थानीय लोग और पर्यटक मानते हैं कि ये गुड़िया रात में हिलती हैं, आंखें घुमाती हैं और कुछ तो कानों में फुसफुसाने की आवाजें भी सुनने का दावा करते हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इन गुड़ियों में आत्माएं वास करती हैं।
5/6Image Source : freepik
आज यह द्वीप एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन चुका है। रोमांच पसंद करने वाले लोग यहां आकर इस रहस्यमयी जगह को एक्सप्लोर करते हैं। हालांकि, यह जगह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
6/6Image Source : ap
आइलैंड ऑफ डॉल्स जहां डर और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलता है। चाहे आप इसे अंधविश्वास मानें या सच्ची घटना, यह द्वीप दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है।