तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, जानें रोचक तथ्य
तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, जानें रोचक तथ्य
दुनिया में हजारों द्वीप हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा द्वीप सुना है जो इतना छोटा हो कि उस पर सिर्फ एक घर ही आ सके? चलिए आपको ऐसे ही द्वीप की तस्वीरें दिखाते हैं साथ ही रोचक तथ्य भी बताते हैं।
Published : Apr 25, 2025 06:29 pm IST, Updated : Apr 25, 2025 06:29 pm IST
1/5Image Source : x
दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड का नाम है "जस्ट रूम इनफ आइलैंड" (Just Room Enough Island)। यह द्वीप अमेरिका के न्यूयॉर्क में, सेंट लॉरेंस नदी में स्थित है। इसे दुनिया का सबसे छोटा आबाद द्वीप माना जाता है।
2/5Image Source : x
इस द्वीप का नाम ही इसकी पहचान है, "जस्ट रूम इनफ", यानी "बस उतनी ही जगह जितनी जरूरत है"। इस द्वीप का आकार केवल करीब 3,300 वर्ग फीट (लगभग 306 वर्ग मीटर) है, और इस पर केवल एक छोटा सा घर, एक पेड़ और कुछ गार्डन का हिस्सा है।
3/5Image Source : x
1950 के दशक में सिजलैंडर नाम के एक परिवार ने यह द्वीप खरीदा और यहां छुट्टियों का घर बनवाया। मकसद था कि वो भीड़भाड़ से दूर शांत जगह पर समय बिता सकें।
4/5Image Source : x
इस द्वीप को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा "दुनिया का सबसे छोटा आबाद द्वीप" घोषित किया गया है। यह छोटा सा द्वीप दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण और आश्चर्य का कारण बना हुआ है।
5/5Image Source : x
यह द्वीप अब टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। हालांकि, यह निजी संपत्ति है, इसलिए यहां जाना बिना अनुमति संभव नहीं है, लेकिन लोग बोट टूर के दौरान इसे पास से देख सकते हैं।