1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 555 नए मामले, एक और मरीज की मौत

गुजरात में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 555 नए मामले, एक और मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2021 09:33 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 09:33 pm IST

गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 555 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,73,941 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक 2,66,313 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

555 new coronavirus cases in Guj, one death, 482 recoveries- India TV Hindi
गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 555 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,73,941 हो गए। Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 555 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,73,941 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक 2,66,313 मरीज ठीक हो चुके हैं। अहमदाबाद में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 4,416 पर पहुंच गई है। राज्य में अभी 3,212 मरीज उपचाराधीन हैं। गुजरात में सोमवार को 1,08,226 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया जिनमें 89,447 वरिष्ठ नागरिक और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष की आयु के अधिक लोग शामिल थे। इसके साथ ही कुल 15,01,253 लोगों को टीके की पहली खुराक और 89,447 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

वहीं भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,599 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,29,398 हो गई। देश में लगातार तीसरे दिन 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 1,88,747 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

देश में मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की गई है, जो अब 96.91 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 97 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,57,853 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,08,82,798 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में सात मार्च तक 22,19,68,271 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 5,37,764 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 97 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 38, पंजाब के 17 और केरल के 13 लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक 1,57,853 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,478, तमिलनाडु के 12,518, कर्नाटक के 12,362, दिल्ली के 10,921, पश्चिम बंगाल के 10,278, उत्तर प्रदेश के 8,737 और आंध्र प्रदेश के 7,174 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।