1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के कच्छ में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, जांच में मिला मछली पकड़ने का सामान

गुजरात के कच्छ में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, जांच में मिला मछली पकड़ने का सामान

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : May 06, 2026 02:25 pm IST,  Updated : May 06, 2026 02:33 pm IST

गुजरात के कच्छ में स्थित क्रीक क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल को एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिली है। नाव की जांच में मछली पकड़ने का सामान मिला है, और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Kutch Pakistani boat found, BSF Gujarat news, abandoned boat India Pakistan border- India TV Hindi
क्रीक क्षेत्र में मिली पाकिस्तानी नाव। Image Source : REPORTER'S INPUT

कच्छ/गुजरात: गुजरात के कच्छ जिले के क्रीक इलाके में एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा सुरक्षा बल यानी कि BSF की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान इस नाव को बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में BSF को नाव में मछली पकड़ने का सामान मिला है और फिलहाल उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। हालांकि, हाल ही में इलाके में ड्रग्स के पैकेट मिलने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है नजर

नाव मिलने के बाद कच्छ के समुद्री और क्रीक क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के जवान चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या अवैध गतिविधि को रोका जा सके। बता दें कि इससे पहले भी इसी साल जनवरी 2026 में तटरक्षक बल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक नाव को जब्त किया था। 14 जनवरी की रात अरब सागर में गश्त के दौरान इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव देखी गई थी।

जनवरी में 9 पाकिस्तानियों को पकड़ा गया था

चुनौती दिए जाने पर वह नाव पाकिस्तान की ओर भागने लगी, लेकिन कोस्ट गार्ड के जहाज ने उसका पीछा कर उसे भारतीय सीमा में ही रोक लिया। इस नाव पर सवार 9 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लेकर पोरबंदर लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उस समय पाकिस्तानी क्रू के सदस्य घबराकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोस्ट गार्ड की सतर्कता के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई। फिलहाल एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह नाव क्रीक तक कैसे पहुंची।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।