1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत में ‘पैकेजिंग’ फैक्ट्री में लगी आग, दो लोगों की मौत

सूरत में ‘पैकेजिंग’ फैक्ट्री में लगी आग, दो लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2021 09:53 am IST,  Updated : Oct 18, 2021 10:01 am IST

कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई।

सूरत. गुजरात के सूरत जिले में सोमवार सुबह पांच मंजिला ‘पैकेजिंग’ इकाई में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कडोडोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई से 125 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और घटना में कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई। इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली के शाहदरा में कपड़े के एक गोदाम में लगी आग

दिल्ली के शाहदरा में गांधी नगर के पास रविवार देर रात कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "हमें देर रात दो बजकर 25 मिनट पर कपड़े के गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की नौ गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।" उन्होंने बताया कि तलघर, भूतल, पहली मंजिल और सीढ़ियों के कुछ स्थानों पर कपड़े रखे थे, जिनमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।