1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात सरकार पर भी चढ़ा बुलडोजर का रंग! 36 कॉमर्शियल स्ट्रक्चर और 6 मदरसों को गिराया, मचा हड़कंप

गुजरात सरकार पर भी चढ़ा बुलडोजर का रंग! 36 कॉमर्शियल स्ट्रक्चर और 6 मदरसों को गिराया, मचा हड़कंप

 Reported By: Nirnaya Kapoor, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 15, 2023 10:45 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 11:28 pm IST

गुजरात सरकार ने कच्छ में जमकर बुलडोजर चलाया है। सरकार ने इस दौरान 36 कॉमर्शियल स्ट्रक्चर और 6 मदरसों को ध्वस्त किया है। ये कार्रवाई बॉर्डर कोस्टल एरिआ एक्शन प्लान के तहत कच्छ के खावडा में हुई है।

Gujarat government- India TV Hindi
एक्शन में गुजरात सरकार Image Source : INDIA TV

गांधीनगर: गुजरात सरकार भी यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने के मूड में आ गई है। आज कच्छ में गुजरात सरकार ने जमकर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान 36 कॉमर्शियल स्ट्रक्चर और 6 मदरसों को ध्वस्त किया गया है। बॉर्डर कोस्टल एरिआ एक्शन प्लान के तहत ये कार्रवाई कच्छ के खावडा में हुई है।

बता दें कि नवंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सूरत में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेसीबी (बुलडोजर) पर चढ़कर प्रचार किया था। इसकी तस्वीरें भी उस मौके पर सामने आई थीं। ये वह दौर था जब यूपी के सीएम चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाने वाले थे।

गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी को बुलडोजर बाबा भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने यूपी में अपराधियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाने जैसी कई कार्रवाई करवाई हैं। यही वजह है कि गुजरात चुनाव के दौरान बुलडोजर भी चर्चा में आया था और ये बात होने लगी थी कि गुजरात में भी अपराधियों और अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर वाली कार्रवाई होगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।