1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात अलर्ट पर, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, अधिकारियों से बोले CM- लोगों के लिए सेफ प्लेस की करें पहचान

गुजरात अलर्ट पर, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, अधिकारियों से बोले CM- लोगों के लिए सेफ प्लेस की करें पहचान

 Published : May 09, 2025 11:44 pm IST,  Updated : May 09, 2025 11:44 pm IST

गुजरात सरकार ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभाग प्रमुख की पूर्व मंजूरी के बिना अपना मुख्यालय ना छोड़ें।

gujarat cm bhupendra patel- India TV Hindi
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के चलते अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा ली गई सभी प्रकार की छुट्टियां, अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए आवश्यक छुट्टियों को छोड़कर, तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इन कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभाग प्रमुख की पूर्व मंजूरी के बिना अपना मुख्यालय ना छोड़ें।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के निर्देश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार के सभी विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ बोर्ड, निगमों, पंचायतों, नगर निगमों और स्वायत्त और अनुदान प्राप्त संस्थानों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।’’ सीएम ने कहा कि प्रत्येक जिलाधिकारी को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पटेल ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या कालाबाजारी को रोकने के लिए सभी विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, प्रसंस्करणकर्ताओं, मिल मालिकों और आयातकों को आवश्यक कानूनी प्रावधानों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों का शिकार न बनें और राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर भरोसा रखें।

अधिकारियों को दिया ये आदेश-

इससे पहले सीएम ने सीमावर्ती जिलों में राज्य की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। सीएम पटेल ने प्रभावित क्षेत्रों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और निकासी, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और संचार प्रणालियों पर तत्काल निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन को सुरक्षित आश्रय स्थलों की पहचान करने और पीने के पानी, खाद्य, आपूर्ति, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एहतियाती कदम के रूप में अधिकारियों से आवश्यक वस्तुओं और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक इकट्ठा करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।