1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात की अवैध दरगाह पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने किया जमींदोज, 2 मंदिरों के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

गुजरात की अवैध दरगाह पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने किया जमींदोज, 2 मंदिरों के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Avinash Rai
 Published : Mar 10, 2024 08:52 am IST,  Updated : Mar 10, 2024 10:00 am IST

गुजरात के जूनागढ़ में सड़क के बीचों-बीच बनी एक दरगाह को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। बुल्डोजर की कार्रवाई रात 2 बजे शुरू की गई और सुबह के 5 बजे तक दरगाह को ढहा दिया गया। इसी कड़ी में 2 मंदिरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Junagadh illegal mosque demolished action taken against 2 temples also by administration- India TV Hindi
गुजरात की अवैध दरगाह पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर Image Source : INDIA TV

गुजरात के जूनागढ़ शहर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मजवड़ी गेट पर स्थित दरगाह के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल दशकों पहले मजवड़ी दरवाजे के पास इस दरगाह के निर्माण का काम शुरू हुआ। समय के साथ दरगाह का आकार बढ़ता गया। दरअसल अवैध तरीके से सड़क के बीचों-बीच सरकारी भूमि को कब्जा कर इस दरगाह का निर्माण कराया गया था। इस अवैध दरगाह को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। बुल्डोजर की कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने इस दरगाह को जमींदोज कर दिया। हालांकि इस दरगाह को ढहाने की कोशिश जून 2023 में भी की जा चुकी है, लेकिन उस समय दरगाह को ढहाया नहीं जा सका।

Related Stories

जूनागढ़ में अवैध दरगाह पर चला बुल्डोजर

दरअसल सड़क की भूमि को कब्जा करके बीचों-बीच बनाए गई दरगाह को ढहाने के लिए प्रशासन की टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से 1000 पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। इसके बाद रात में ही दरगाह को ढहाने का काम शुरू हो गया। सुबह 5 बजे तक दरगाह को ध्वस्त कर दिया गया और पूरी जमीन को सपाट कर दिया गया। बता दें कि जब बुल्डोजर की कार्रवाई हो रही थी तो रास्तों पर 400 मीटर पहले ही बैरिकेंडिंग कर दी गई है, ताकि आवाजाही को रोका जा ससके। बता दें कि यह दरगाह मजवडी दरवाजे के पास बनी हुई है। 

हटाए गए 2 अवैध मंदिर

दरअसल इस दरगाह को अवैध तरीके से सड़क के बीच में बनाया गया था। समय के साथ सरकारी भूमि को कब्जा करके दरगाह के आकार को बड़ा कर दिया गया। दरअसल पिछले साल जून महीने में भी दरगाह को हटाने के प्रयास किए गए थे। जून में दरगाह पर कार्यवाही करने पहुंची टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। साथ ही जूनागढ़ शहर के अलग-अलग स्थानों पर बने दो अवैध मंदिरों को भी हटाया गया है। पुलिस लगातर अब हालात को मॉनिटर कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।