1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मांजलपुर में BJP का दबदबा बरकरार, उपचुनाव में मिली बड़ी जीत, सतीश पटेल 30630 वोटों से हुए विजयी

मांजलपुर में BJP का दबदबा बरकरार, उपचुनाव में मिली बड़ी जीत, सतीश पटेल 30630 वोटों से हुए विजयी

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Updated : Aug 03, 2026 03:33 pm IST

मांजलपुर उपचुनाव सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सतीश पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी उम्मीदार ने अपने प्रतिद्वंदी को 30630 वोटों से हराया है।

मांजलपुर में BJP उम्मीदवार सतीश पटेल ने दर्ज की जीत- India TV Hindi
मांजलपुर में BJP उम्मीदवार सतीश पटेल ने दर्ज की जीत Image Source : ECI AND PTI

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पार्टी का सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, जबकि विपक्ष को इस सीट पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन पर हुआ उपचुनाव

सीनियर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद 30 जुलाई को इस सीट पर वोटिंग हुई थी। मंजालपुर सीट पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में दर्ज 60.15 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है। 

चुनाव आयोग के अनुसार, मांजलपुर सीट में कुल 2,19,494 मतदाता वोटिंग के पात्र थे, जिनमें 1,634 दिव्यांग व्यक्ति, 85 साल और उससे अधिक आयु के 1,406 मतदाता और 12 शतायु व्यक्ति शामिल थे। मतदान के दिन से पहले, 90 वरिष्ठ नागरिकों सहित 107 मतदाताओं ने चुनाव आयोग की घर बैठे मतदान सुविधा के माध्यम से अपना वोट डाला था।

इनपुट- सत्यम नेवासकर 

Manjalpur Bypoll Result 2026 Live Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    मांजलपुर उपचुनाव सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत

    मांजलपुर उपचुनाव सीट का परिणाम की घोषणा हो गई है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सतीश पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी उम्मीदार ने अपने प्रतिद्वंदी भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों से हराया है। इस जीत की घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    19वें राउंड की काउंटिंग पूरी

    मांजलपुर उपचुनाव के परिणामों में 19वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई। बीजेपी के उम्मीदवार सतीश पटेल 30567 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार को अब तक 55244 वोट मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार को सिर्फ 24777 वोट ही मिले हैं।

  • 1:05 PM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    चौदहवें राउंड के बाद भाजपा 22,509 वोटों से आगे

    वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चौदहवें राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को अब तक 40,510 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 18,001 वोट प्राप्त हुए हैं। NOTA के पक्ष में 1,650 वोट पड़े हैं। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 22,509 मतों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया जारी है।

  • 12:36 PM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    11वें राउंड के बाद भाजपा 17,198 वोटों से आगे

    वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के ग्यारहवें राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को अब तक 31,283 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 14,085 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 17,198 मतों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया जारी है।

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    नौवें राउंड के बाद भाजपा 13,591 वोटों से आगे

    वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के नौवें राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को अब तक 25,618 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 12,027 वोट प्राप्त हुए हैं। NOTA के पक्ष में 1,018 वोट पड़े हैं। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 13,591 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया जारी है।

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    सातवें राउंड के बाद भाजपा 12,401 वोटों से आगे

    वडोदरा की मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को अब तक 21,216 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 8,815 वोट प्राप्त हुए हैं। NOTA के पक्ष में 784 वोट पड़े हैं। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 12,401 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। इसी के साथ बीजेपी नेता ढोल नंगाड़े बजा रहे हैं। हालांकि, मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है।

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    पांचवें राउंड में भी बीजेपी आगे

    वडोदरा की मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 15,981 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को अब तक 6,104 वोट मिले हैं। भाजपा ने 9,877 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है।

     

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    चौथे राउंड में भी भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल आगे

    वडोदरा की मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चौथे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 3596 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 1133 वोट प्राप्त हुए। चौथे राउंड में भाजपा ने बढ़त बना ली है। वहीं, NOTA के पक्ष में 103 मत दर्ज किए गए हैं।

     

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    तीसरे राउंड में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल आगे

    वडोदरा की मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 3058 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 667 वोट प्राप्त हुए। पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बना ली है। वहीं, NOTA के पक्ष में 107 मत दर्ज किए गए हैं।

  • 9:18 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    दूसरे राउंड में भी भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल आगे

    वडोदरा की मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 3,109 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 1230 वोट प्राप्त हुए। पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बना ली है। वहीं, NOTA के पक्ष में 110 मत दर्ज किए गए हैं।

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल आगे

    वडोदरा की मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 3,178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 1,538 वोट प्राप्त हुए। पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बना ली है। वहीं, NOTA के पक्ष में 144 मत दर्ज किए गए हैं।

  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन्स स्कूल परिसर में हो रही काउंटिंग

    चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन्स स्कूल परिसर में शुरू हुई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज मतों की गिनती बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। 

     

  • 8:08 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    शुरू हुई वोटों की गिनती

    मंजालपुर उपचुनाव के परिणामों की गिनती शुरू हो गई  है। अभी बैलेट पेपर से पड़े वोटों को गिनती हो रही है। अभी ईवीएम मशीन से हो रही वोटों की गिनती सामने नहीं आई है। कुछ ही देर में ईवीएम मशीन भी खोली जाएंगी।

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    8 बार से भाजपा के विधायक रहे थे योगेश पटेल

    8 बार भाजपा के विधायक रहे योगेश भाई पटेल ने परिसीमन के बाद नवगठित मंजालपुर सीट पर जाने से पहले 1990 से 2007 के बीच पांच बार वडोदरा के रावपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में मंजालपुर सीट जीती, इस प्रकार 36 सालों में गुजरात विधानसभा में लगातार आठवीं जीत हासिल की थी। 

  • 7:36 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    सतीश पटेल और भीखाभाई रबारी के बीच है कड़ा मुकाबल

    मंजालपुर सीट भाजपा के मौजूदा विधायक योगेशभाई नरदास पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी, जिन्होंने पिछले तीन चुनावों में इस सीट से जीत हासिल की थी। वैसे कुल 8 बार से बीजेपी के विधायक रहे थे। मंजलपुर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच है।

     

  • 7:22 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    चुनाव परिणाम से बहुमत पर असर पड़ने की संभावना नहीं

    मंजालपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से गुजरात विधानसभा में भाजपा के बहुमत पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। भाजपा की पारंपरिक गढ़ मानी जाने वाली मंजलपुर सीट में कांग्रेस के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।