1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. PM मोदी ने दान में दे दिया अपना गांधीनगर वाला प्लॉट, भूखंड पर बनेगी 16 मंजिल की बिल्डिंग

PM मोदी ने दान में दे दिया अपना गांधीनगर वाला प्लॉट, भूखंड पर बनेगी 16 मंजिल की बिल्डिंग

 Published : Mar 13, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Mar 13, 2024 02:44 pm IST

पीएम मोदी ने यह केंद्र बनाने के लिए अपना सरकारी प्लॉट मानमंदिर फाउंडेशन को दान में दिया है। इस पहल का लक्ष्य 16 मंजिला नाद ब्रह्म भवन का निर्माण करना है, जिससे गांधीनगर भारतीय संगीत कला क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

pm modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित अपना एक प्लॉट दान किया है। जमीन के उस टुकड़े पर नाद ब्रह्म कला केंद्र बनेगा, जो आने वाले समय में संगीत कलाओं के ज्ञान का एक अनोखा केंद्र होगा। इसके निर्माण का मकसद भी अनूठा है। इस केंद्र में भारतीय संगीत कलाओं के ज्ञान को एक ही छत के नीचे संचालित किया जाएगा।

PM मोदी ने फिर पेश की मिसाल

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने यह केंद्र बनाने के लिए अपना सरकारी प्लॉट मानमंदिर फाउंडेशन को दान में दिया है। उन्होंने अपनी जमीन को डोनेट करते हुए उसे ट्रस्ट को सौंप दिया है। पीएम और बीजेपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को भूखंड मिले थे। यह भूखंड गांधीनगर के सेक्टर-1 में स्थित है। मानमंदिर फाउंडेशन की तरफ से गांधीनगर के सेक्टर-1 में 'नाद ब्रह्म' कला केंद्र शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने केंद्र का शिलान्यास किया। नाद ब्रह्म कला केंद्र की डिजाइन भी अद्भुत है। बिल्डिंग में वीणा के आकार को जगह दी गई है।

16 मंजिल की होगी बिल्डिंग

इस पहल का लक्ष्य 16 मंजिला नाद ब्रह्म भवन का निर्माण करना है, जिससे गांधीनगर भारतीय संगीत कला क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। नाद ब्रह्म कला केंद्र में सभी तरह की मॉडर्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 12 से ज्यादा ऐसे क्लासेज होंगे, जहां लोग संगीत और नृत्य सीख सकेंगे। एक बड़ा सा थियेटर होगा, जिसकी कैपेसिटी 200 लोगों की है। 5 ऐसे स्टूडियो बनेंगे, जिसमें स्टडी के साथ प्रैक्टिस भी की जा सके। एक ओपन थिएटर होगा।

मॉर्डन लाइब्रेरी, आउटडोर संगीत पार्क भी होगा

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। मॉर्डन लाइब्रेरी होगी। एक ऐसा संग्रहालय होगा, जिसमें संगीत का इतिहास प्रदर्शित किया जा सकेगा। आउटडोर संगीत पार्क भी होगा। कला केंद्र परिसर में रेस्तरां के अलावा कैफैटेरिया भी होगा। आने वाले समय में इस परिसर में अलग अलग गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। इसी मकसद के साथ मानमंदिर फाउंडेशन की तरफ से सेक्टर-1 में ऐसा केंद्र बनाया जा रहा है, जो संगीत और कला की एक्टिविटी का अनोखा केंद्र होगा। (IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।