1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन ही प्रिंसिपल की हत्या, 2 छात्रों ने क्लासरूम में चाकू मारे; बाल कटवाकर आने को कहा था

गुरु पूर्णिमा के दिन ही प्रिंसिपल की हत्या, 2 छात्रों ने क्लासरूम में चाकू मारे; बाल कटवाकर आने को कहा था

 Published : Jul 10, 2025 07:33 pm IST,  Updated : Jul 10, 2025 07:33 pm IST

गुरु पूर्णिमा के दिन ही हरियाणा के हिसार से गुरु और शिष्य के रिश्ते को दागदार किए जाने की घटना सामने आई है। यहां दो छात्रों ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल के साथ कुछ ऐसा किया जिसे जान आप डर जाएंगे।

hisar school principal murder- India TV Hindi
हिसार के स्कूल परिसर में प्रिंसिपल की हत्या। Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल की संस्थान परिसर में ही 2 छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी अनुशासनहीनता के कारण स्कूल प्रिंसिपल जगबीर सिंह पानू द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जगबीर सिंह को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, घटना बांस बादशाहपुर गांव स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है। छात्रों ने जगबीर सिंह पर स्कूल में घुसकर चाकू से कई वार किए। छात्रों को स्कूल स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह दोनों फरार हो गए। जगबीर को स्कूल स्टाफ अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसे हिसार रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं आरोपी

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से जब पूछा गया कि क्या दोनों आरोपी नाबालिग हैं तो उन्होंने कहा, "वे 11वीं और 12वीं कक्षा के बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी।" उन्होंने कहा, "घटना के पीछे के सही कारण का पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रिंसिपल द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई।

शर्ट अंदर करने, बाल कटवाने का ऑर्डर बना काल

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रों को अपनी शर्ट अंदर करने, बाल कटवाने और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए कहना ऐसी बात थी जो शायद प्रिंसिपल ने सिर्फ इन दोनों आरोपियों को ही नहीं, बल्कि अन्य छात्रों से भी कही होगी। उन्होंने कहा, "हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई छात्र इसे कैसे लेता है।" पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी छात्रों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

यूपी: शादी में बाधा बन रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने कत्ल कर शव को यमुना में फेंका, मोबाइल ने खोला राज

सड़क किनारे पेड़ पर रस्सी बांध कर झूल गए स्कूल के प्रिसिंपल, सामने आई मौत की बड़ी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।