1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में AAP को बड़ा झटका, निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में AAP को बड़ा झटका, निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल

 Published : Jan 05, 2024 05:44 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 05:57 pm IST

आप नेता निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

 निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल- India TV Hindi
निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल Image Source : ANI

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आप नेता निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा ने शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा भी मौजूद रहे। 

आप के 250 कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल

आप नेताओ के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आज का दिन हरियाणा कांग्रेस कमेटी के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। हमारे प्रदेश के बहुत ही वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह मोहरा आज कांग्रेस में फिर से शामिल हुए। ये शुरू से ही कांग्रेस में रहे और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। इसी के साथ चित्रा सरवारा और आम आदमी पार्टी के 256 पदाधिकारी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी निश्चित तौर पर और मजबूत होगी।

इसी साल हरियाणा में होंगे विधानसभा

बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पांव जमाने की कोशिश कर रही है। पार्टी प्रदेश में अपना संगठन मजबूत कर रही है। इन दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन नेताओं का राजनीतिक हैसियत इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में शामिल होने के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। हरियाणा में इस समय बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।