1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉक्टर जान निसार आलम भी जांच के दायरे में, NIA ने घर और क्लीनिक में की रेड

दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉक्टर जान निसार आलम भी जांच के दायरे में, NIA ने घर और क्लीनिक में की रेड

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 17, 2025 09:05 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 09:05 pm IST

जांच एजेंसी ने 13 नवंबर को डॉ. जान निसार आलम के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि, वह उस समय अपने रिश्तेदार के यहां पश्चिम बंगाल में था। ऐसे में पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया।

Alam clinic- India TV Hindi
डॉ़ आलम का क्लीनिक Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी विभिन्न राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच का मुख्य केंद्र बनी हुई है, जहां संदिग्ध प्रोफेसरों के लिंक से छात्रों की जांच शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक एनआईए 22 डॉक्टरों व छात्रों की भूमिकाओ को खंगाल रही। इसी कड़ी में लुधियाना के एक डॉक्टर जान निसार आलम भी जांच के दायरे में आ चुका है। 

जान निसार आलम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को एनआईए ने उसके क्लिनिक व घर पर रेड की थी, लेकिन उस समय वह बंगाल में रिश्तेदार के पास गया हुआ था। वहां से ही उसे हिरासत में लिया गया था। जांच एजेंसी ने उसके लैपटॉप व मोबाइल को भी जब्त कर लिया था, क्योंकि वह ब्लास्ट के दिन ही बंगाल गया था। 

फिर पूछताछ कर सकती है एनआईए

बताया जा रहा रहा है कि जांच एजेंसी उससे फिर से दिल्ली में पूछताछ कर सकती है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार वह 2020 में एमबीबीएस को पूरा कर इंटर्नशिप के बाद लुधियाना के शिवपुरी के इलाके में अपना क्लिनिक चला रहा था। हालांकि, इस पूरे मामले में न तो आसपास के लोग और न ही पुलिस कुछ भी बताने को तैयार है।

आरोपी आमिर राशिद अली 10 दिन की NIA हिरासत में

आतंकी विस्फोट मामले में अरेस्ट किए गए आरोपी आमिर राशिद अली को दिल्ली की अदालत ने 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी  NIA ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 17 नवंबर को अदालत में पेश किया। दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 15 पहुंच चुकी है। एनआईए की जांच से सामने आया कि आरोपी आमिर ने कार धमाके की साजिश रची थी। वह जम्मू-कश्मीर के पंपोर में संबूरा का रहने वाला है। आमिर ने सुसाइड बॉम्बर उमर के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी। उमर फरीदाबाद की अल-फलाह युनिवर्सियी में सहायक प्रोफेसर था। उसने विस्फोटक से भरी कार ले जाकर लाल किले पास धमाका किया। जिस कार में विस्फोट हुआ, वह उसी के नाम पर दर्ज थी। एनआईए ने आत्मघाती हमलावर उमर का एक और वाहन जब्त कर लिया है, जिसकी अतिरिक्त सबूतों के लिए जांच की जा रही है। अब तक, जांच टीम ने कई घायल पीड़ितों सहित 73 गवाहों से पूछताछ की है। 

(लुधियाना से तुषार भारती की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

अल फलाह यूनिवर्सिटी के टेक्नीशियन शोएब की साली के घर छिपा रहा था आतंकी उमर, हुआ बड़ा खुलासा

नूंह से हिरासत में लिए गए दो डॉक्टर, अल फलाह यूनिवर्सिटी से निकला कनेक्शन; जांच जारी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।