1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. अल फलाह यूनिवर्सिटी के टेक्नीशियन शोएब की साली के घर छिपा रहा था आतंकी उमर, हुआ बड़ा खुलासा

अल फलाह यूनिवर्सिटी के टेक्नीशियन शोएब की साली के घर छिपा रहा था आतंकी उमर, हुआ बड़ा खुलासा

 Written By: Abhay Parashar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 16, 2025 03:01 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 03:01 pm IST

दिल्ली के धमाके से दहलाने वाला संदिग्ध मोहम्मद उमर 10-12 दिन तक कहां छिपा रहा था, जांच में इसपर बड़ा खुलासा हुआ है। इस खबर में पढ़ें उमर कैसे नजरों में आने से बचता रहा।

Mohammad Umar- India TV Hindi
दिल्ली धमाके के संदिग्ध उमर के छिपने की जगह का खुलासा हो गया है। Image Source : ANI/REPORTER'S INPUT

नूह: लाल किला धमाका मामले के संदिग्ध मोहम्मद उमर का नूह कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता चला है कि आतंकी उमर ब्लास्ट से पहले करीब 10 दिन हरियाणा के नूह में हिदायत कॉलोनी में छिपा था। वह अल फलाह यूनिवर्सिटी के टेक्नीशियन शोएब की साली के एक मंजिला मकान में करीब 10 से 12 दिन तक किराए पर रहा था।

अमोनियम नाइट्रेट लेकर कहां से निकला था उमर?

बता दें कि 30 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद आतंकी उमर इस घर में रहा और यहां भी अपने साथ उसने अमोनियम नाइट्रेट रखा था। जानकारी के मुताबिक, इसी घर से वो अपनी i20 कार में अमोनियम नाइट्रेट भरकर बीते 9 नवंबर को नूह, मेवात के अलग-अलग इलाकों में घूमता हुआ बदरपुर से दिल्ली में एंट्री करके लाल किले तक पहुंचा था।

NIA ने शोएब को हिरासत में लिया

फिलहाल शोएब एनआईए की हिरासत में है। उसके रोल को वेरिफाई किया जा रहा है। साथ ही नूह के एसपी राजेश कुमार, एएसपी आयुष यादव और हरियाणा एसटीएफ भी आज मौके पर इस घर पर पहुंची और घर के अंदर जांच की। यहां पड़ोसियों को उमर की फोटो दिखाते हुए एसटीएफ ने पूछताछ की।

दिल्ली धमाके में गई थी 13 लोगों की जान

गौरतलब है कि दिल्ली के लाल किला के पास बीते 10 नवंबर की शाम को धमाका हुआ था। इसकी चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। इस मामले की जांच करते हुए अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद उमर के कनेक्शन को स्थापित करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: पहले तेज प्रताप और अब रोहिणी... RJD को 25 सीटों का श्राप देने वाले मदन साह से जानिए सबकी आंखों में क्यों चुभते हैं संजय यादव

Explainer: ये पहली बार नहीं जब बुरी तरह फेल हुई प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी, पढ़िए 2017 में उनकी नाकामयाबी का किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।