1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा नगर निकाय चुनाव: पति-पत्नी और देवर... एक परिवार के 3 लोग चुनाव जीतकर बने पार्षद

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: पति-पत्नी और देवर... एक परिवार के 3 लोग चुनाव जीतकर बने पार्षद

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 12, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 05:35 pm IST

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में एक परिवार का खासा दबदबा देखने को मिला है। यहां एक ही परिवार से पति, पत्नी और देवर तीन वार्डों से चुनाव जीत कर पार्षद बन कर एक साथ सदन में पहुंचे हैं। इस जीत के साथ ही इस परिवार ने फरीदाबाद में अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया है।

दीपक यादव और पत्नी...- India TV Hindi
दीपक यादव और पत्नी रश्मि। Image Source : SOCIAL MEDIA

हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने बुधवार को 9 नगर निगमों में जोरदार जीत दर्ज की। एक नगर निगम पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने धूल चटा दी। फरीदाबाद जिले में नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव की मतगणना बुधवार को 7 जगहों पर 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। 

एक साथ निगम सदन पहुंचे पति, पत्नी और देवर

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में एक परिवार का खासा दबदबा देखने को मिला है। यहां एक ही परिवार से पति, पत्नी और देवर तीन वार्डों से चुनाव जीत कर पार्षद बन कर एक साथ सदन में पहुंचे। इनमें पति लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 42, 43 और 40 में यादव परिवार के सदस्य ने नगर निगम के पार्षद पद पर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 42 से दीपक यादव, वार्ड नंबर 43 से उनकी पत्नी रश्मि यादव और वार्ड नंबर 40 से पवन यादव (देवर) ने चुनावी मैदान में सफलता पाई है। इस जीत के साथ ही यादव परिवार ने फरीदाबाद में अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया है।

क्या बोले CM नायब सिंह सैनी?

हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, आज आए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में हरियाणा की जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर अपनी मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। चुनाव आयोग और सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी स्थानीय निकाय सरकार और यह ट्रिपल इंजन सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

अनिल विज ने अंबाला कैंट चुनावी जीत पर दिया बड़ा बयान

वहीं, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के चुनावी परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंट की जनता के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं और आज उसी का परिणाम उन्हें जनता ने दिया है। दरअसल, अंबाला कैंट में 32 में से 25 वार्डों पर BJP के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चेयरमैन पद पर भी भाजपा के उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की है। विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इसके अलावा अंबाला शहर में हुए मेयर उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि आज भाजपा हर जगह विजय हो रही है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में नगर निगम की किन 10 सीटों पर मिली बीजेपी को जीत? देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा निकाय चुनावों में हार पर हुड्डा का अजीब तर्क, कहा- ‘जहां चुनाव हो रहे वहां पहले भी कांग्रेस नहीं थी’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।