1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा की इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया? कांग्रेस ने दिया ऑफर

हरियाणा की इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया? कांग्रेस ने दिया ऑफर

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 04, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 05:31 pm IST

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस के टिकट से हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने आज दोनों पहलवानों को इन सीटों पर चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया है।

vinesh phogat and bajrang punia- India TV Hindi
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पांच अक्टूबर को होगी और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। चुनाव से पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। इस बार के चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस के टिकट पर दो पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट को कांग्रेस की ओर से हरियाणा की तीन विधानसभा सीटों में से कहीं से भी लड़ने का ऑफर दिया गया है। ये सीटें हैं चरखी दादरी, बाढ़डा और जुलाना।

बता दें कि चरखी दादरी विनेश फोगाट का गृह जिला है। बाढ़डा विधानसभा के अंदर विनेश फोगाट का गांव बलाली है, वहीं विनेश ने फोगाट परिवार के साथ कुश्ती सीखी है, जबकि जुलाना में उनकी ससुराल है। हालांकि विनेश फौगाट ने अभी किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी सहमति नहीं दी है और ना ही कोई संकेत दिया है।

बजरंग पूनिया को इन सीटों का ऑफर

वहीं, सूत्रों के मुताबिक बजरंग पूनिया को कांग्रेस की तरफ से बहादुरगढ़ या भिवानी से चुनाव लड़ने का ऑप्शन दिया गया है। ये दोनों ही सीटें जाट बाहुल्य सीट हैं। जबकि बजरंग पूनिया ने झज्जर के बादली और सोनीपत से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। लेकिन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के मजबूत चेहरे इस वक्त सिटिंग विधायक हैं। बादली से कांग्रेस अपने सिटिंग विधायक कुलदीप वत्स का टिकट नहीं काटना चाहती है क्योंकि वो हरियाणा के बड़े ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं। 

वहीं सोनीपत से मौजूदा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ED केस में जेल में बंद है और कांग्रेस वहां से उनको या उनके परिवार में से किसी को टिकट देना चाहती है। अभी बजरंग पूनिया की ओर से कहीं से भी चुनाव लड़ने का फाइनल कंफर्मेशन नहीं दिया गया है।

दीपक बाबरिया ने कही ये बात

हरियाणा चुनाव के लिए बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों पर हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया कहते हैं, "मुझे नहीं पता कि केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी क्या चर्चा हुई। लेकिन जो भी समाधान निकलेगा वह सभी को स्वीकार्य होगा... अंतिम लक्ष्य भाजपा को हराना है, इसलिए समाधान भी वही होगा...यदि संभव हुआ तो वे चुनाव लड़ेंगे।''

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में AAP ने कांग्रेस से मांगी 10 सीटें, मगर सिर्फ मिल रही इतनी सीट, अब तीसरे राउंड की होगी बातचीत

बीजेपी छोड़कर क्या कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं रणजीत सिंह चौटाला? अटकलों पर लगाया विराम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।