1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला पिता बने, घर आई नन्ही परी, ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला पिता बने, घर आई नन्ही परी, ट्वीट कर दी जानकारी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 22, 2024 11:23 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 11:23 pm IST

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पिता बने हैं, उनके घर एक नन्ही परी आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

dushyant chautala- India TV Hindi
दुष्यन्त चौटाला पिता बने Image Source : TWITTER

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला की पत्नी ने सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता और  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ‘एक्स’ पर यह खबर साझा की। चौटाला ने कहा, ‘‘रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी का जन्म हुआ है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।’’ पैंतीस वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।’’

चोटाला ने ट्वीट में लिखा-रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर! हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी पत्नी मेघना और मुझे, हमारे जीवन में एक अनमोल बेटी का आशीर्वाद मिला है! मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

दुष्यंत चौटाला सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम

दुष्यंत चौटाला हरियाणा में सबसे लंबे कार्यकाल वाले उपमुख्यमंत्री हैं। भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल दुष्यंत ने चार साल पूर्व 27 अक्टूबर 2019 को डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाला था। स्वर्गीय मुख्यमंत्री भजन लाल के बड़े पुत्र चंद्र मोहन पौने चार वर्ष उपमुख्यमंत्री रहे थे। उनसे पहले चांद राम, डॉ. मंगल सैन, बनारसी दास गुप्ता और मास्टर हुकम सिंह भी उपमुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनका कार्यकाल कम ही रहा था। 

बता दें कि दुष्यंत चौटाला को छोड़कर सभी पांचों उपमुख्यमंत्रियों को संबंधित राज्यपालों ने तत्कालीन मुख्यमंत्रियों की सलाह पर मंत्री नियुक्त करने के बाद ही उपमुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ दिलाई थी। इनमें से कुछ को तो मंत्री नियुक्त करने के तत्काल बाद उपमुख्यमंत्री पद पर बैठाया कर दिया गया था, जबकि किसी को कुछ समय बाद। हालांकि किसी को भी दुष्यंत चौटाला की तरह सीधे उपमुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।