1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Election Results 2024: हरियाणा की 90 सीटों पर कौन हारा और कौन जीता? देखें पूरी लिस्ट

Haryana Election Results 2024: हरियाणा की 90 सीटों पर कौन हारा और कौन जीता? देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 08, 2024 08:19 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 08:07 am IST

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज यानी 8 अक्तूबर को पूरी हुई जिसके बाद साफ हो गया कि राज्य कि किस सीट पर किस पार्टी की जीत हुई। यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

haryana election results 2024- India TV Hindi
हरियाणा की सभी 90 सीटों का रिजल्ट, देखें लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। इसके बाद मंगलवार 8 अक्तूबर को सभी सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए। इस बार हरियाणा चुनाव में वैसे तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच ही रहा लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी पार्टी को चुनाव मैदान में अकेले उतारा और कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आया। कांग्रेस, भाजपा और आप के साथ ही जेजेपी (JJP) और आईएनएलडी (INLD) के उम्मीदवारों ने भी अपनी अपनी किस्मत आजमाई। पिछले 10 सालों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस ने इस बार अपनी जीत के लिए भरपूर प्रयास किए मगर इस बार भी भाजपा के सिर पर ही जीत का सेहरा सजा।

इस बार कांग्रेस ने सीपीएम के साथ मिलकर 90 सीटों पर चुनाव लड़ा तो वहीं भाजपा ने 89 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की एएसपीकेआर (ASPKR) के साथ मिलकर कुल 78 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें जेजेपी 66 सीटों पर लड़ी तो वहीं सहयोगी एएसपीकेआर 12 सीटों पर चुनाव लड़ी। दूसरी तरफ अभय चौटाला की आईएनएलडी और बसपा (BSP) ने कुल 86 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लड़ा है जिसमें आईएनएलडी 51 सीटों पर तो बसपा ने 35 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था।

अब जब नतीजे सामने आ गए हैं तो सब कुछ साफ हो गया है और भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल की। वहीं कांग्रेस के पाले में 37 सीटें आईं। राज्य में INLD को 2 और निर्दलिय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली।

किस सीट पर कौन सी पार्टी जीती, यहां देखें पूरी लिस्ट

सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार अन्य जीत और रुझान
लाडवा नायब सिंह सैनी मेवा सिंह   नायब सैनी की जीत
करनाल जगमोहन आनंद सुमिता विर्क   भाजपा की जीत
कालका शक्ति रानी शर्मा प्रदीप चौधरी   भाजपा की जीत
पंचकूला ज्ञान चंद गुप्ता चंद्र मोहन   कांग्रेस की जीत
नारायणगढ़ पवन सैनी शैली चौधरी   कांग्रेस की जीत
मुलाना संतोष सरवन पूजा चौधरी   कांग्रेस की जीत
अंबाला कैंट अनिल विज परिमल परि   भाजपा की जीत
अंबाला सिटी असीम गोयल चौधरी निर्मल सिंह   कांग्रेस की जीत
साढौरा बलवंत सिंह रेनू बाला   कांग्रेस की जीत
जगाधरी कृष्ण पाल गुर्जर अकरम खान   कांग्रेस की जीत
यमुनानगर घनश्याम दास रमन त्यागी   भाजपा की जीत
रादौर श्याम सिंह राणा बिशन लाल सैनी   भाजपा की जीत
शाहबाद सुभाष कलसाना राम करण   कांग्रेस की जीत
थानेसर सुभाष सुधा अशोक अरोड़ा   कांग्रेस की जीत
पेहोवा जय भगवान शर्मा मनदीप सिंह   कांग्रेस की जीत
गुहला कुलवंत बाजीगर  देविंदर हंस   कांग्रेस की जीत
कलायत कमलेश ढांडा विकास सहारण रामपाल माजरा कांग्रेस की जीत
कैथल लीला राम गुर्जर आदित्य सुरजेवाला   कांग्रेस की जीत
पुंडरी सतपाल जांबा सुल्तान सिंह जडोला   भाजपा की जीत
नीलोखेड़ी भगवान दास कबीरपंथी धर्मपाल गोंदर   भाजपा की जीत
इंद्री  राम कुमार कश्यप राकेश कुमार कंबोज   भाजपा की जीत
घरौंदा हरविंदर कल्याण वीरेंद्र सिंह राठौर   भाजपा की जीत
असंध योगेंद्र राणा शमशेर सिंह नेगी   भाजपा की जीत
पानीपत सिटी प्रमोद कुमार विज वरिंदर कुमार शाह   भाजपा की जीत
पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा सचिन कुंडू   भाजपा की जीत
इसराना कृष्ण लाल पंवार बलबीर बाल्मीकि   भाजपा की जीत
समालखा मनमोहन भडाना धर्म सिंह छौकर   भाजपा की जीत
गन्नौर देवेंद्र कौशिक कुलदीप शर्मा देवेंदर कादियान देवेंदर कादियान की जीत
राई कृष्ण गहलावत जयभगवान आंतिल   भाजपा की जीत
खरखौदा पवन खरखौदा जयवीर सिंह   भाजपा की जीत
सोनीपत निखिल मदान सुरेंद्र पंवार   भाजपा की जीत
गोहाना अरविंद शर्मा जगबीर सिंह मलिक   भाजपा की जीत
बरोदा प्रदीप सांगवान इंदराज सिंह नरवाल   कांग्रेस की जीत
जुलाना कैप्टन योगेश बैरागी विनेश फोगाट कविता दलाल कांग्रेस की जीत
सफीदों रामकुमार गौतम सुभाष गंगोल   भाजपा की जीत
जींद कृष्ण लाल मिड्ढा महाबीर गुप्ता   भाजपा की जीत
उचाना कलां देवेंद्र अत्री बृजेंद्र सिंह दुष्यंत चौटाला भाजपा की जीत
नरवाना कृष्ण कुमार बेदी  सतबीर दुबलेन   भाजपा की जीत
टोहाना  देवेंद्र सिंह बबली  परमवीर सिंह   कांग्रेस की जीत
फतेहाबाद डूडा राम बिश्नोई बलवान सिंह नैना चौटाला कांग्रेस की जीत
रतिया सुनीता दुग्गल जरनैल सिंह   कांग्रेस की जीत
कालांवली राजिंदर देशुजोधा शीशपाल सिंह   कांग्रेस की जीत
डबवाली सरदार बलदेव सिंह अमित सिहाग आदित्य चौटाला/दिग्विजय चौटाला INLD की जीत
रानियां शीशपाल कंबोज  सर्वमित्र कंबोज अर्जुन चौटाला/रणजीत चौटाला INLD की जीत
सिरसा रोहताश जांगड़ा गोकुल सेतिया गोपाल कांडा कांग्रेस की जीत
ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता भरत सिंह बेनीवाल अभय सिंह चौटाला कांग्रेस की जीत
आदमपुर भव्य बिश्नोई चंद्र प्रकाश   कांग्रेस की जीत
उकलाना अनूप धानक नरेश सेलवाल   कांग्रेस की जीत
नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु जसबीर सिंह   कांग्रेस की जीत
बरवाला रणवीर गंगवा राम निवास घोरेला प्रो. छत्रपाल भाजपा की जीत
हांसी विनोद भयाना राहुल मक्कड़   भाजपा की जीत
हिसार डॉ कमल गुप्ता राम निवास रारा सावित्री जिंदल निर्दलीय की जीत
नलवा रणधीर पनिहार अनिल मान   भाजपा की जीत
लोहारू जेपी दलाल राजबीर सिंह फरतिया   कांग्रेस की जीत
बधरा उम्मेद पातुवास सोमबीर सिंह   भाजपा की जीत
दादरी सुनील सांगवान मनीषा सांगवान   भाजपा की जीत
भिवानी घनश्याम सर्राफ ओम प्रकाश (सीपीएम) इंदू शर्मा भाजपा की जीत
तोशम श्रुति चौधरी अनिरुद्ध चौधरी   भाजपा की जीत
बवानी खेड़ा कपूर वाल्मीकि एमएल रांगा   भाजपा की जीत
महम दीपक हुड्डा बलराम डांगी बलराज कुंडू कांग्रेस की जीत
गढ़ी सांपला किलोई मंजू हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा   कांग्रेस की जीत
रोहतक मनीष ग्रोवर भरत भूषण बत्रा   कांग्रेस की जीत
कलानौर रेनू डाबला शीशपाल सिंह   कांग्रेस की जीत
बहादुरगढ़ दिनेश कौशिक राजिंदर सिंह दून राजेश जून निर्दलीय की जीत
बादली ओपी धनखड़ कुलदीप वत्स   कांग्रेस की जीत
झज्जर कप्तान बिरधाना गीता भुक्कल   कांग्रेस की जीत
बेरी संजय कबलाना रघुवीर सिंह कादयान   कांग्रेस की जीत
अटेली आरती सिंह राव अनीता यादव   भाजपा की जीत
महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव राव दान सिंह   भाजपा की जीत
नारनौल ओम प्रकाश यादव राव नरिंदर सिंह   भाजपा की जीत
नांगल चौधरी  अभय सिंह यादव मंजू चौधरी   कांग्रेस की जीत
बावल डॉ कृष्ण कुमार एमएल रंगा   भाजपा की जीत
कोसली अनिल दहिना जगदीश यादव   भाजपा की जीत
रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव चिरंजीव राव   भाजपा की जीत
पटौदी बिमला चौधरी पर्ल चौधरी   भाजपा की जीत
बादशाहपुर राव नरवीर सिंह वर्धन यादव   भाजपा की जीत
गुरुग्राम मुकेश शर्मा मोहित ग्रोवर नवीन गोयल भाजपा की जीत
सोहना तेजपाल तंवर रोहताश खटाना   भाजपा की जीत
नूंह संजय सिंह आफताब अहमद राबिया किदवई कांग्रेस की जीत
फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद मम्मन खान   कांग्रेस की जीत
पुन्हाना ऐजाज खान मोहम्मद इलियास   कांग्रेस की जीत
हथीन मनोज रावत मोहम्मद इसराइल   कांग्रेस की जीत
होडल  हरिंदर सिंह रामरतन उदयभान   भाजपा की जीत
पलवल गौरव गौतम करण दलाल   भाजपा की जीत
पृथला टेकचंद शर्मा रघुबीर तेवतिया   कांग्रेस की जीत
फरीदाबाद एनआईटी सतीश फागना नीर शर्मा   भाजपा की जीत
बड़खल धनेश अदलखा विजय प्रताप   भाजपा की जीत
बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा पराग शर्मा   भाजपा की जीत
फरीदाबाद विपुल गोयल लखन कुमार सिंगला   भाजपा की जीत
तिगांव राजेश नागर रोहित नागर   भाजपा की जीत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।