1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के परिवहन मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक, स्टेटस पर लगाया आपत्तिजनक वीडियो; पुलिस ने जांच शुरू की

हरियाणा के परिवहन मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक, स्टेटस पर लगाया आपत्तिजनक वीडियो; पुलिस ने जांच शुरू की

 Published : Oct 26, 2023 08:27 pm IST,  Updated : Oct 26, 2023 08:27 pm IST

मंत्री ने खुद बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस आईडी द्वारा भेजी जा रही सामग्री पर संज्ञान न ले और न ही अपनी जानकारी साझा करे।

facebook account hack- India TV Hindi
पं. मूलचंद शर्मा का फेसबुक अकाउंट Image Source : FACEBOOK

फरीदाबाद: हरियाणा के परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा का ‘फेसबुक’ अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया और स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो लगा दिया। लोगों को जैसे ही इस बात का पता लगा तो हड़कंप मच गया। मंत्री शर्मा ने बताया साइबर थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस आईडी द्वारा भेजी जा रही सामग्री पर संज्ञान न ले और न ही अपनी जानकारी साझा करे।

पुलिस प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया मंच पर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते समय सावधानियां बरतें।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।