1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले MLA को झटका! बेटे नाजिम ने उनसे रिश्ता खत्म करने का किया ऐलान

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले MLA को झटका! बेटे नाजिम ने उनसे रिश्ता खत्म करने का किया ऐलान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 22, 2026 11:11 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 11:16 am IST

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग का मुद्दा इतना बढ़ा कि विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया है। नाजिम ने घोषणा की कि अब उनका अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं है।

Nazim Chaudhary breaks ties father- India TV Hindi
हरियाणा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया है। Image Source : ANI

Rajya Sabha Election Cross Voting: हरियाणा की सियासत में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे ने नई कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी है। हथीन के कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनका अब अपने पिता से संबंध नहीं है। वह क्रॉस वोटिंग के लिए अपने पिता से बेहद नाराज हैं। जान लें कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के 5 केस सामने आए थे, जिनको लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें 4 वोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया था।

नाजिम ने विधायक पिता खत्म किया रिश्ता

बातचीत में नाजिम ने यह साफ किया कि वह क्रॉस वोटिंग की बात को लेकर अपने पिता से नाराज ही नहीं हैं, बल्कि वह उनसे पूरी तरह अलग होने का निर्णय कर चुके हैं। अब उनका अपने विधायक पिता से कोई संबंध नहीं रहेगा। ना ही भविष्य में वह संबंध रखेंगे। इसके साथ ही नाजिम ने चाचा, जो डीएसपी एम. एस. खान हैं, से भी रिश्ते खत्म करने की बात कह दी। हालांकि, नाजिम ने ये भी कहा कि परिवार के बाकी सदस्यों से उसके संबंध पहले की तरह सामान्य रहेंगे।

बेटे ने की विधायक पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नाजिम चौधरी का कहना है कि जिन 4 मतों को अमान्य घोषित किया गया है, उनके नाम भी कांग्रेस पार्टी को सार्वजनिक करने चाहिए। विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए पूरी ट्रेनिंग मिलती है, ऐसे में इस प्रकार की गलतियां करना कोई भूल नहीं बल्कि जानबूझकर किया जाना ही है। इसलिए सिर्फ कुछ लोगों पर कार्रवाई करना काफी नहीं है। ऐसे सभी विधायकों के खिलाफ पार्टी को सख्त कदम उठाने चाहिए। नाजिम चौधरी ने साफ कहा कि अगर उसके पिता मोहम्मद इसराइल भी क्रॉस वोटिंग में शामिल हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी एक-दो नेताओं पर निर्भर नहीं- नाजिम

विधायक के बेटे नाजिम ने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की हरियाणा और पूरे देश में मजबूत स्थिति है। यह पार्टी किसी एक या दो नेता पर निर्भर नहीं है। कांग्रेस के पास हर स्तर पर ऑप्शन मौजूद हैं। नाजिम ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी कई बड़े लीडर पार्टी छोड़ चुके हैं, लेकिन कांग्रेस पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, निशाना भी साधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।