1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में खौफनाक वारदात: पत्नी के आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या, 3-4 दिन बाद संदूक में मिला शव

हरियाणा में खौफनाक वारदात: पत्नी के आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या, 3-4 दिन बाद संदूक में मिला शव

 Published : Apr 27, 2026 03:37 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 03:45 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम में 24 वर्षीय युवक की बेहरमी से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या कर के शव को संदूक में बंद कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

haryana delivery boy murder deadbody in box- India TV Hindi
गुरुग्राम में युवक की हत्या। Image Source : REPORTER

हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुग्राम के सेक्टर-54 इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां 24 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को लोहे के संदूक में बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पत्नी के आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले युवक के रूप में हुई है।वारदात तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका खुलासा रविवार को हुआ। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मूल रूप से बिहार के सहरसा निवासी अमन गुरुग्राम में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन कल अमन का शव संदूक में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार के घाव और चेहरे पर जलने के निशान मिले। शुरुआती जांच में सामने आया की मृतक की पत्नी और आरोपी सोनू के बीच अवैध संबंध थे जिसका पता मृतक को लग चुका था। इसी बात को लेकर तीन-चार दिन पहले विवाद भी हुआ था। आरोप है कि सोनू ने अपने साथी मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर साजिश रचकर अमन की हत्या कर दी।

haryana delivery boy murder deadbody in box
Image Source : REPORTERयुवक की हत्या के आरोपी।

धारदार हथियार से वार

मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है और चेहरे पर भी जलने के निशान भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर के पूछताछ शुरू की। आरोपियों की पहचान सोनू और मोहम्मद सिराज के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक को अपनी पत्नी और उसके आशिक सोनू के बीच चल रहे अवैध संबंध का पता चल गया था। इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने क्या बताया?

 हरियाणा के गुरुग्राम में हुई हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बारे में पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस पीआरओ संदीप की माने तो पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पत्नी इस साजिश में शामिल थी या नहीं। बहरहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। (रिपोर्ट: गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ें- 18 महीने की बेटी को नाले में फेंक आई मां, बच्ची की मौत; महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में हुए धमाके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।