1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बेटी के लिए रिश्ता तय कर घर लौट रहा था परिवार, 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

बेटी के लिए रिश्ता तय कर घर लौट रहा था परिवार, 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 27, 2024 03:29 pm IST,  Updated : May 27, 2024 03:29 pm IST

कार में सवार परिवार के लोग हांसी में रिश्ता तय करने आए थे और वापस जाने के दौरान यह हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई है और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

road accident- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : FILE PHOTO

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार सेक्टर 27-28 मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर एक एसयूवी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई है और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।

बेटी के लिए लड़का देखने गया था परिवार

कार में सवार परिवार के लोग हांसी में रिश्ता तय करने आए थे और वापस जाने के दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद कार 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा के पास मोड मंडी के रहने वाले बग्गा सिंह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने हांसी के ढाणा कलां गांव आए थे। सभी लड़का देखने के बाद वापस सिरसा की तरफ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

मृतकों में सतपाल, रवि, बग्गा सिंह, मधु और रंजीत सिंह शामिल है, जबकि घायलों में बग्गा सिंह का बेटा तरसेम, गीतू और डिंपल शामिल है।

ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

सिरसा निवासी सोनू ने कहा कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सदर थाना जांच अधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। ट्रक और कार के बीच टक्कर के चलते हादसा हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

रेप का केस दर्ज कराकर कर रही थी ब्लैकमेल! शख्स ने चाकू घोंप की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।