1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. कुरुक्षेत्र में भयानक हादसा, ट्रक की भीषण टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन की मौत

कुरुक्षेत्र में भयानक हादसा, ट्रक की भीषण टक्कर के बाद कार में लगी आग, तीन की मौत

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 09, 2024 03:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 03:05 pm IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा के पास एक ट्रक की कार से भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। टक्कर के बाद कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

कुरुक्षेत्र में ट्रक और कार में भीषण टक्कर- India TV Hindi
कुरुक्षेत्र में ट्रक और कार में भीषण टक्कर Image Source : FILE

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र में एक ट्रक ओर कार में भीषण टक्कर हो गई। टोक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा के पास की है। 

तीनों युवकों की मौके पर ही मौत 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पिहोवा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि चारों युवक जब परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे तभी पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद कार में आग लग गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक युवक को वाहन से बाहर निकाल लिया जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है।

राजस्थान के पिलानी और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे मृतक

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राजस्थान के पिलानी और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में आशीष का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही और मृतकों तथा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- वेस्ट बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल, 34 उम्मीदवारों के बीच होगा चुनावी रण

आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता?
BSF में एक ASI और कांस्टेबल को कितनी मिलती है सैलरी, निकली भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।