1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. कैथल: पैसे वापस मांगने पर डॉक्टर को मारी गोली, पेट के पार हुई, फिर भी दीवार फांदकर बाइक से अस्पताल पहुंचा

कैथल: पैसे वापस मांगने पर डॉक्टर को मारी गोली, पेट के पार हुई, फिर भी दीवार फांदकर बाइक से अस्पताल पहुंचा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 15, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 04:57 pm IST

डॉक्टर ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद पीड़ित दीवार फांदकर बाइक से अस्पताल पहुंचा।

kaithal hospital- India TV Hindi
खुद ही अस्पताल पहुंचा घायल डॉक्टर Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के कैथल में बदमाशों ने एक डॉक्टर को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह बार-बार अपने पैसे वापस मांग रहा था। घटना शहर के सेक्टर-21 की है। यहां एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक (26) को दो-तीन बदमाशों ने गोली मार दी, जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। गोली पेट को चीरकर आर-पार हो गई। पीड़ित शुरुआत में एक निजी अस्पताल पहुंचा था। हालांकि, गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि गोली ने पेट के अंदर काफी अंगों को नुकसान पहुंचाया है। हमलावर गांव बुढाखेड़ा का जितेंद्र बताया जा रहा है और मामला पैसों के पुराने लेन देन का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल डॉक्टर प्रतीक गांव (जींद) का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर-19 में रह रहा था। डॉक्टर प्रतीक शाहाबाद के आदेश अस्पताल में काम करता है। उसके माता-पिता गुरुग्राम में हैं।

क्यों हुआ विवाद?

प्रतीक के पिता सरकारी नौकरी पर थे, उनके रिटायरमेंट पर मिले लाखों रुपए कई साल पहले आरोपियों को दिए थे। इससे पहले आरोपियों और घायल डॉक्टर के परिवार के बीच वे अच्छे संबंध थे। आरोपियों की आढ़त की भी दुकान है। डॉक्टर थुआ प्रतीक उनसे बार-बार पैसे मांग रहा था और वह जवाब दे रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। रविवार को भी दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। बताया जा रहा है डॉक्टर प्रतीक एक वरना कार में सेक्टर-21 की तरफ गया था। जहां पर दूसरे पक्ष के लोग भी थे। इस दौरान ही डॉक्टर प्रतीक पर फायरिंग हुई।

दीवार फंदाकर अस्पताल पहुंचा

जिस जगह पर डॉक्टर को गोली मारी गई, वहां पर रोजाना लोग सैर करते हैं। जैसे ही फायरिंग हुई तो गोली लगने के बाद डॉक्टर प्रतीक झाड़ियों से भागते हुए कॉलोनियों की तरफ भागा। जहां से एक दीवार भी फांदी। इसके बाद उसको एक बाइक पर दो युवक अस्पताल तक लेकर आए। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में घायल डॉ. प्रतीक लहूलुहान हालत में पैदल चलता दिखाई दिया। उसकी पैंट फटी हुई थी और शर्ट खून से सनी थी। उसके पेट में गोली लगी थी। उसके पीछे-पीछे एक पुलिसकर्मी व दो-तीन युवक भी आ रहे थे।

पुलिस का बयान

कैथल हेडक्वार्टर के डीएसपी बीरभान ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम ने घटास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों के खिलाफ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए की दोनों व लोकल थाना की टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामला पैसों के लेन देन का बताया जा रहा है।

(कैथल से मनोज मलिक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

अब हरियाणा के इस शहर से दुबई के लिए उड़ान भरेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, जोरों-शोरों पर हैं तैयारियां

हरियाणा में महिला ने नाबालिग को 10 हजार रुपये में बेचा, होटल में ले जाकर युवक ने किया रेप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।