1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा CM ने किया BJP की बड़ी जीत का दावा, कहा- रोहतक में 5 लाख मार्जिन से जीतेंगे, राज्य की सभी सीटें हमारी होंगी

हरियाणा CM ने किया BJP की बड़ी जीत का दावा, कहा- रोहतक में 5 लाख मार्जिन से जीतेंगे, राज्य की सभी सीटें हमारी होंगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2024 05:47 pm IST,  Updated : May 05, 2024 05:47 pm IST

सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि ''रोहतक की जनता ने आज कहा है कि वे डॉ. अरविंद शर्मा को 5 लाख से ज्यादा वोटों से जिताएंगे। यह लोकतंत्र का त्योहार है और हम सभी को देश के विकास के लिए वोट करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी।”

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी- India TV Hindi
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव के लिए डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में प्रचार के लिए रोहतक आए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा के जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी।" वहीं, रोहतक सीट को लेकर उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा- "रोहतक की जनता भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को 5 लाख से ज्यादा वोटों से जिताएंगी। डॉ. अरविंद शर्मा लगातार पांचवी बार रोहतक से सांसद बनने जा रहे हैं। यह लोकतंत्र का त्योहार है और हम सभी को देश के विकास के लिए वोट करना चाहिए। ताकि देश विकास की ऊंचाइयों को छुए। देश के विकास के लिए हमारा वोट होना चाहिए।"

इस बार 400 पार

साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के समर्थन में लगातार सीटें बढ़ा रही है। साल 2014 में देश ने NDA को 325 सीटें दी। 2019 के चुनाव में देश ने 353 सीटें दी। वैसे ही 2024 के चुनाव में जब 4 जून को रिजल्ट आएगा तब देश की जनता 400 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी जी ने गरीब की चिंता की है। उन्होंने बातें कम और काम ज्यादा किया है। जिसकी चर्चा गांव, कस्बे और बड़े-बड़े शहरों में हो रही है। हर व्यक्ति इस बात की चर्चा करता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, चाहे वह कांग्रेस के ही लोग क्यों ना हो और इसी का परिणाम है कि आज देश का हर व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ा है। हमने प्रण लिया है कि साल 2047 तक इस देश को विकसित बनाकर रहेंगे। ये और कोई नहीं कर सकता, ना किसी से इसकी अपेक्षा की जा सकती है। कांग्रेस ने इस देश पर 60 साल तक राज किया लेकिन देश के विकास की चिंता उन्होंने कभी नहीं की। हमेशा भ्रष्टाचार के मामले में वे देश को पूरी दुनिया में बदनाम करते रहे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इन 10 वर्षों में पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। 

ये भी पढ़ें:

KCR के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक, BRS ने पूछा- PM मोदी और CM रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

"पहले के चुनावों में PM के लिए वोट मांगा...", उद्धव ठाकरे ने मंच से मांगी माफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।