1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Pataudi Election Result 2024: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस नहीं लगा पाई सेंध, बिमला चौधरी ने दर्ज की जीत

Pataudi Election Result 2024: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस नहीं लगा पाई सेंध, बिमला चौधरी ने दर्ज की जीत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 08, 2024 11:16 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 04:47 pm IST

पटौदी विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम - पटौदी हरियाणा के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पटौदी एक SC सीट है। BJP, IND इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दल हैं। 2019 के विधानसभा मे BJP के Satya Parkash ने 36,579 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी।

पटौदी विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
पटौदी विधानसभा चुनाव Image Source : SOCIAL MEDIA

हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। चुनाव आयोग ने पहले हरियाणा में मतदान की तारीख 1 अक्तूबर तय की थी जिसे बाद में बदलते हुए 5 अक्तूबर कर दिया गया। इसके साथ ही वोटों की गिनती को भी 4 अक्तूबर से बदलकर 8 अक्तूबर कर दिया गया। अब आज यानी 8 अक्तूबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की गिनती की जा रही है। इसी बीच गुरुग्राम जिले की पटौदी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। और आपको बता दें कि पार्टी ने इस सीट के लिए जो दांव खेला था वो सफल हो गया। इस सीट पर भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरी बिमला चौधरी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 98,519 वोट मिले और 46530 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस की उम्मीदवार और पूर्व विधायक भूपेंद्र चौधरी की बेटी पर्ल चौधरी रही जिन्हें कुल 51989 वोट मिले।

भाजपा ने पुराने चेहरे पर खेला था दांव

इस सीट पर सबसे पहली बार 2014 में जीत हासिल की थी। इसके बाद भाजपा ने अगले चुनाव में बिमला चौधरी का टिकट काट दिया और सत्य प्रकाश जरावता को अपना उम्मीदवार बनाया था। जरावता को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। 2019 में जरावता इस सीट से चुनाव जीत गए थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से सियासी रिश्ते उनके ठीक नहीं थे। इसलिए इस बार के चुनाव में पार्टी ने फिर से बिमला चौधरी को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया था। बिमला चौधरी राव इंद्रजीत सिंह की बेहद करीबी मानी जाती हैं। 

इस सीट पर कई पार्टियों ने जमाया अपना कब्जा

अगर बात करें इस सीट पर पिछले विधानसभा में मिले जीत की, तो यहाँ पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों में यानी साल 2019 और 2014 में भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं, उससे पहले पिछले चार विधानसभा चुनावों में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 2014 से पिछले चार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतते चली आ रही थी।

2019 विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल 2019 में पटौदी विधानसभा सीट से भाजपा के सत्य प्रकाश ने जीत हासिल की थी। जिन्हें उस चुनाव में 60,633 वोट मिले थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र सिंह पहरी को हराया था। जिन्हें 24,054 वोट हासिल हुए थे। इसी के साथ नरेंद्र सिंह पहरी पिछली बार के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। 

2014 विधानसभा चुनाव का परिणाम

अब बात कर लें साल 2014 के विधानसभा चुनाव की तो इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिमला चौधरी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। जिन्हें 2014 के विधानसभा चुनाव में 56.15 % वोट शेयर के साथ 75,198 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे INLD उम्मीदवार गंगा राम को 36,235 वोट (27.05 %) मिले थे। बिमला चौधरी ने गंगा राम को 38,963 वोटों के अंतर से हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।