1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः कार में मिला पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर का शव, फ्रंट की सीटों के बीच फंसी थी बॉडी, सवाल-200KM दूर कैसे पहुंचे?

हरियाणाः कार में मिला पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर का शव, फ्रंट की सीटों के बीच फंसी थी बॉडी, सवाल-200KM दूर कैसे पहुंचे?

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 25, 2026 02:10 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 02:16 pm IST

सिरसा में कार के अंदर पंजाब पुलिसकर्मी का शव मिला है। पुलिसकर्मी की मौत कैसे हुई, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच करती पुलिस- India TV Hindi
मामले की जांच करती पुलिस Image Source : REPORTER

हरियाणा के सिरसा जिले में पंजाब के एक्साइज डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर का शव कार में पड़ा मिला। यह कार डबवाली के पास अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर हाईवे किनारे खड़ी थी। जब काफी देर से कार में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो इंस्पेक्टर फ्रंट की दोनों सीटों के बीच फंसे हुए थे। सीट बेल्ट पेट पर कसी हुई थी। पास में ही सरकारी पिस्टल भी पड़ी थी।

तैनाती स्थल से 200 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचे

इसकी सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मृतक मोगा में ड्यूटी पर तैनात था। उधर सवाल उठता है कि तैनाती स्थल से 200 किलोमीटर दूर इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे, ये उन्हें नहीं पता। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की पिस्टल को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल आदि से पता किया जा रहा है कि इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे। विभाग से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 नूंह में साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार 

वहीं, हरियाणा के नूंह में कथित साइबर अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुनहाना के एक दल ने बृहस्पतिवार शाम को सुनहरा-नहेड़ा रोड से मुरसलीम को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उसके फोन पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध समूह और कई फर्जी बारकोड मिले हैं। इनका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में बरामद सिम कार्ड के खिलाफ लगभग 1.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की दो ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज थीं। एक अन्य घटना में, पुलिस दल ने नूंह-अलवर रोड पर नयी गांव निवासी राशिद को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

रिपोर्ट- विक्रम भाटिया, सिरसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।