1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने से हड़कंप, 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने लैब भेजे सैंपल

बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने से हड़कंप, 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने लैब भेजे सैंपल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 23, 2026 08:23 pm IST,  Updated : May 23, 2026 08:23 pm IST

कथित गौमांस इब्राहिमपुर के जंगल में मिला है। पुलिस ने इसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। वहीं, जानवर के मांस का बचा हुआ हिस्सा जेसीबी की मदद से मिट्टी के नीचे दबा दिया गया।

Yamunanagar- India TV Hindi
जंगल में मिले जानवर के अवशेष Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के यमुनानगर जिले बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला इब्राहिमपुर गांव का है। यहां जंगलों में कथित तौर पर गौमांस मिला है। सूचना मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर मौके से सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं, मौके पर मिले अवशेषों को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमीन में दबवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इब्राहिमपुर गांव के जंगलों में देर रात कुछ लोग कथित तौर पर गोमांस ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। इसी दौरान गौ रक्षक दल को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दो संदिग्ध वहां से फरार हो गए। मौके से पशु अवशेष और मांस बरामद होने का दावा किया गया है।

जांच के लिए सैंपल लैब भेजे

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने मौके से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि स्पष्ट हो सके कि बरामद मांस किस पशु का है।

मिट्टी में दबाए अवशेष

प्रशासन ने किसी भी प्रकार का तनाव न फैले, इसके लिए एहतियातन अवशेषों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में रोष देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गतिविधि के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

(यमुनानगर से कुलवंत चौधरी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट, ट्रांसफार्मर जलने से 7 बिजली घर ठप, मेट्रो भी रुकी

महिला को ऑनलाइन कैब बुक करना पड़ा महंगा, ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही शुरू की गंदी हरकत, गुरुग्राम की है वारदात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।