1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाहे गैस की दिक्कत हो या फिर कब्ज की, सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे हैं अनेक

चाहे गैस की दिक्कत हो या फिर कब्ज की, सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे हैं अनेक

 Published : Jan 25, 2024 07:17 am IST,  Updated : Jan 25, 2024 07:17 am IST

सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे: मूली में विटामिन सी होने के साथ कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर तरीके से काम करते हैं। ऐसे में इसका सेवन आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

radish at empty stomach - India TV Hindi
radish at empty stomach Image Source : SOCIAL

सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे: सर्दियों में आने वाली ये सफेद सब्जी पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, हम बात मूली की कर रहें है जिसका सेवन आपके पेट के लिए फायदेमंद है। दरअसल, ये कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और पाचन क्रिया को तेज करता है।  ये बाइल जूस फंक्शन को बेहतर बनाता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही इसका विटामिन सी सेहत के लिए कई प्रकार के फायदेमंद है। तो, जानते हैं सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे (radish at empty stomach in morning benefits)

सुबह खाली पेट मूली खाने के फायदे-Radish at empty stomach in morning benefits

1. बवासीर में मूली खाने के फायदे

सुबह खाली पेट मूली खाना बवासीर की समस्या को कम कर सकता है। दरअसल, मूली में रापिनिन और ग्लूकोसाइलिनेट्स जैसे मेटाबोलाइट्स होते हैं। ये सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करती है और बवासीर में खुजली व दर्द से राहत पाने में मदद करती है। 

बेली फैट को पिघला देगा घर पर बना ये देसी चूर्ण, मार्केट से कुछ भी खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

2. एसिडिटी में कारगर

एसिडिटी में सुबह खाली पेट मूली खाना फायदेमंद हो सकता है। बस आपको इसे काला नमक के साथ खाना है। ऐसे में ये बेसिक नेचर का हो जाएगा और एक फाइबर की तरह काम करेगा जो पेट में जाकर एसिडिटी को शांत करेगा। इसके साथ आको इस बात का भी ध्यान रखना है कि सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा मूली न खाएं। बस उसका आधा टुकड़ा खाएं। 

stomach health
Image Source : SOCIALstomach health

Powerfood: इस सब्जी की हर 1 कली में है सूजन रोधी गुण, तेल से लेकर पानी तक पीते हैं लोग

3. कब्ज की समस्या में कारगर

कब्ज की समस्या में मूली का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। मूली का सेवन मल में थोक जोड़ने का काम करता है और पाचन गति को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह काम करता है और आंतों के काम काज को तेज करके कब्ज की समस्या से बचाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।