1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Powerfood: इस सब्जी की हर 1 कली में है सूजन रोधी गुण, तेल से लेकर पानी तक पीते हैं लोग

Powerfood: इस सब्जी की हर 1 कली में है सूजन रोधी गुण, तेल से लेकर पानी तक पीते हैं लोग

 Published : Jan 24, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 02:39 pm IST

Powerfood: इस सब्जी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक जैसे कई गुण होते हैं। इसके अलावा इसके कई फायदे है जिस वजह से लोग इसे पावरफुड के रूप में देखते हैं।

garlic benefits- India TV Hindi
garlic benefits Image Source : SOCIAL

Powerfood: लहसुन के बिना हम और आप अपने खाने की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इसका एक अलग स्वाद मन को खुश कर देता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये एक पावरफूड है। दरअसल, पावरफूड का मतलब होता है वो जिसमें एक साथ कई गुणो हों। लहसुन ऐसा ही है।  एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुणों से भरपूर है। साथ ही इसमें कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड्स हैं जो कि अलग ही तरह से काम करते हैं। लहसुन को लोग तेल में पकाकर, दूध में पकाकर और इसका पानी बनाकर पीते हैं। ये तमाम कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो, जानते हैं लहसुन खाने के फायदे।

लहसुन खाने के फायदे-Garlic benefits for health

1. गठिया में लहसुन

गठिया में लहसुन का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। लहसुन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कुछ लाभकारी है। इसके अलावा इसका सूजन रोधी गुण, हड्डियों के बीच सूजन को कम करने के साथ दर्द में कमी लाता है। तो, इसके लिए रोजाना रोज 2 लहसुन की कली खाएं और दर्द वाली जगह पर लहसुन का तेल लगाएं। 

कितनी भी हो सर्दी, ये दो काम बस 10 मिनट के अंदर शरीर को कर देगी गर्म

 

2. हाई कोलेस्ट्रॉल में लहसुन 

लहसुन एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, खासकर थोड़ा हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में। ये एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खून से ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन खून को पतला करने, बीपी बैलेंस करने और दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार है। 

garlic benefits for health
Image Source : SOCIALgarlic benefits for health

धमनियों में प्लाक और रुकावट दूर करने के लिए खाएं ये फूड, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का टल जाएगा खतरा

3. सर्दी-जुकाम में लहसुन

लहसुन फ्लू और सामान्य सर्दी जैसी बीमारियों की गंभीरता को रोकने और कम करने में मदद कर सकती है। लहसुन में कैलोरी कम होती है और विटामिन सी, विटामिन बी6 और मैंगनीज भरपूर होता है। इसमें विभिन्न अन्य पोषक तत्वों की भी मात्रा शामिल होती है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर में फ्लू के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। तो, इन तमाम कारणों से लहसुन एक पावरफूड है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।