1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयरन से भर जाएगा शरीर, क्या कभी खाया है इस मसाले का हरा पत्ता

आयरन से भर जाएगा शरीर, क्या कभी खाया है इस मसाले का हरा पत्ता

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 17, 2023 10:54 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 10:54 am IST

Celery Leave Benefits: शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए पालक के पत्तों का तो खूब सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक मसाले का पत्ता बता रहे हैं जो आयरन का बड़ा सोर्स है। आप रोजाना अजवाइन के पत्ते का सेवन करें इससे शरीर को चमत्कारी फायदे मिलेंगे।

ajwain tree- India TV Hindi
अजवाइन के पत्ते Image Source : SOCIAL

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला है अजवाइन। पूरी हो सब्जी अजवाइन का टेस्ट सभी में अच्छा लगता है। अजवाइन खाने से पाचन मजबूत होता है और गैस एसिडिटी गायब हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अजवाइन का पत्ता आयरन का बड़ा सोर्स है। जी हां अजवाइन के हरे पत्ते खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। अजवाइन के पत्तों में आयरन के अलावा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में होता है। इसे खाने ने पाचन मजबूत होता है और मोटापा घटाने में मदद मिलती है। किडनी की पथरी हो या सांस की समस्या हो ये पत्ता दवा की तरह काम करता है। अजवाइन का पत्ता खाने से मुंह के बैक्टीरिया दूर करने, कैविटी कम करने और माउथ इंफेक्शन दूर करने में मदद मिलती है।

NCBI में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अजवाइन की हरी पत्तियां पाचन को मजबूत बनाती हैं। इन पत्तियों को चबाने से अपच, गैस और सूजन की समस्या में आराम मिलता है। एंटी-एसिडिक गुणों से भरपूर ये अजवाइन के पत्ते पेट से एक्स्ट्रा एसिड को बाहर निकाल देते हैं। इन्हें रोजाना चबाने से एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अजवाइन के पत्ते खाने के फायदे

  1. कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर- डायबिटीज में अजवाइन के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप इन्हें खाली पेट या किसी भी वक्त चबाकर खा सकते हैं।
  2. खून की कमी होगी दूर- जिन लोगों के शरीर में आयरन या खून की कमी होती है उन्हें ये पत्ता बहुत फायदा करता है। अजवाइन के हरे पत्ते खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे एनीमिया के खतरे से बचा जा सकता है।
  3. कफ बाहर निकाल फेंकेगा- अजवाइन का हरा पत्ता कफ और खांसी में भी असरदार है। अजवाइन के पत्तों को चबाने से बलगम बाहर निकल जाता है और श्वसन लेने में आराम मिलता है। खांसी, सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं में इससे आराम मिलता है।
  4. कैविटी दूर और मुंह की बदबू होगी दूर- अजवाइन के पत्ते इतने गुणकारी है कि ये आपके दांतों की कैविटी को भी खत्म कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अजवाइन के पत्ते चबाने से मुंह में बैक्टीरिया साफ होते हैं और बदबू खत्म हो जाती है।
  5. वजन घटाने में मदद करे- अजवाइन के पत्ते खाने से मोटापा तेजी से कम होता है। ये पत्ते कम कैलोरी और भरपूर फाइबर वाले होते हैं। जिससे मोटापा कम होता है। अजवाइन की पत्तियां चबाने से भूख को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हें खाने से बाद काफी देर तक पेट भरा लगता है।

मोम की तरह पिछल जाएगी चर्बी, रोज पीएं इस फूल से बनी नीली चाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।