1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए ऐसे करें अजवाइन का सेवन, पेट-कमर की चर्बी भी हो जाएगी गायब

वजन घटाने के लिए ऐसे करें अजवाइन का सेवन, पेट-कमर की चर्बी भी हो जाएगी गायब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 01:35 pm IST

औषधिय गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।

वजन घटाने के लिए ऐसे...- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए ऐसे करें अजवाइन का सेवन, पेट-कमर की चर्बी भी हो जाएगी गायब Image Source : INSTAGRAM/PROMOTIVEHEALTH

आज के समय में मोटापा एक आम समस्या है। अधिकतर हर व्यक्ति कभी न कभी मोटापे का शिकार होता है। शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट कम करने के लिए कुछ लोग जिम जाते हैं तो कुछ लोग डाइटिंग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू नुस्खों से भी मोटापे को कम किया जा सकता है।

शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में थोड़ा वक्त लगता है, क्योंकि फैट युक्त सभी खाद्य पदार्थ सबसे पहले शरीर के मेटाबॉलिक रेट पर असर डालते हैं। जो आगे चलकर वजन कम करना मुश्किल  पैदा कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें जिससे कि आपको मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करे। अजवाइन मोटापा कम करने का एक ऐसा ही घरेलू उपाय है। जो आसानी से हर किचन में मिल जाता है। इसका इस्तेमाल करके आप नैचुरल तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं। 

खांसी-सांस फूलना हो सकते हैं अस्थमा के संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए लंग्स इंफेक्शन का परमानेंट इलाज

अजवाइन मोटापा कम करने में कैसे मदद करेगा

औषधिय गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। दरअसल अजवाइन के बीज में थाइमोल होता है जो पाचन को मजबूत बनाता है और पेट गैस्ट्रिक जूस रिलीज करता है।  इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर मेटाबोलिक सिस्टम को बेहतर बनाता है। जिसके कारण आपके द्वारा खाया गया भोजन आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही यह शरीर से अतिरिक्त कैलोरों को नष्ट करके फैट जमने से रोकता है। 

वजन घटाने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, पेट-कमर की चर्बी भी हो जाएगी गायब

ऐसे करें अजवाइन का सेवन

  1. एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डाल दें। दूसरे दिन सुबह एक पैन में अजवाइन वाला पानी और 4-5 तुलसी की पत्तियां डालकर धीमी आंच में उबाल लें। कुछ देर उबालने के बाद गैस बंद कर दें और इसे छानकर पिएं। रोजाना खाली पेट  इसका रोजाना सेवन करे।  
  2. कम समय में वजन घटाने के लिए 25 ग्राम अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर रात  में भिगो दें और सुबह खाली पेट अजवाइन वाला पानी पीएं।  कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

इन लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए लीची का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।