1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या एंटीबायोटिक्स द्वारा कोरोना वायरस का इलाज संभव?, जानें WHO का जवाब

क्या एंटीबायोटिक्स द्वारा कोरोना वायरस का इलाज संभव?, जानें WHO का जवाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:08 pm IST

आमतौर पर एंटीबायोटिक्स का सेवन बैक्टीरिया को मारने में किया जाता है। जानें कोरोना वायरस में ये कारगार है कि नहीं।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : FILE

कोरोना वायरस को लेकर देश-दुनिया में संकट छाया हुआ है। जहां भारत में कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया। जिससे कि लोग घरों में रहें। एक तरफ जहां सतर्कता बरती जा रही हैं तो दूसरी और अधिक मात्रा में अफवाहें भी जन्म ले रही हैं। इन्हीं में से एक अफवाह फैली हुई है कि एंटीबायोटिक्स लेने से आप कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। 

आपको बता दें कि आमतौर पर एंटीबायोटिक्स का सेवन बैक्टीरिया को मारने में किया जाता है। बल्कि कोरोना एक वायरस है। आप ही समझ सकते हैं कि आखिर कैसे एंटीबायोटिक्स संक्रमण में लाभ दिलाएंगी। 

क्या गर्म पानी का भाप दूर करेगा कोरोना वायरस? जानें इसकी सच्चाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एंटीबायोटिक्स से कोरोना वायरस का बचाव नहीं किया जा सकता है। यह सिर्फ बैक्टीरियल इंफेक्शन को मारने में किया जाता है। जिसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।     

विश्व संगठन से आगे कहा कि जब किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के कारण हॉस्पिटल में एडमिट किया जाता है तो इसे बैक्टीरियल इंफेक्शन से बताने के लिए एंटीबायोटिक्स दिया जा सकता है। 

अगर आपको कोरोना के संक्रमण से बचकर रहना है तो घरों पर रहें। इसके साथ ही साबुन से 20 सेकंड अपे हाथों को धोएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।